MP Politics: मध्य प्रदेश में हिंदुत्व पर जमकर सियासत हो रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी और शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा था, इस दौरान कमलनाथ ने बीजेपी और आरएसएस को राहुल गांधी से हिंदुत्व पर खुली बहस की चुनौती दी थी, कमलनाथ की इस चुनौती को शिवराज सरकार में शामिल एक मंत्री ने स्वीकार किया है, उनका कहना है कि वह राहुल गांधी से बहस के लिए तैयार हैं, ऐसे में यह मामला अब गर्माता नजर आ रहा है।
विश्वास सारंग स्वीकार की कमलनाथ की चुनौती
कमलनाथ की चुनौती को शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने स्वीकार किया है, उन्होंने राहुल गांधी और कमलनाथ को खुले मंच से हिंदुत्व पर बहस करने की बात कही है। मंत्री सारंग ने कहा कि ‘राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वो हिन्दू धर्म को लेकर मुझसे बहस करें। विश्वास सारंग ने कहा कि ‘वह कमलनाथ की चुनौती को स्वीकार करते हैं और राहुल गांधी और कमलनाथ जब चाहे मुझ से हिंदुत्व पर बहस कर सकते हैं। क्योंकि जो कांग्रेस भगवा आतंकवाद बोलती है वह हिंदुत्व पर क्या बहस करेगी।’
विश्वास सारंग ने कहा कि ‘राहुल गांधी कहते हैं कि मैं हिंदुस्तान की नब्ज टटोलने और जनभावना पता करने निकला हूं, लेकिन राहुल गांधी को यह बात समझ लेना चाहिए कि भारत जोड़ो यात्रा में जनता की ओर से ‘मोदी जी’ के नारे लगना इस बात को इंगित करता है कि पूरा ‘हिंदुस्तान मोदीमय’ है! भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है, राहुल गांधी को देखने कोई नहीं आ रहा इसलिए पैसे दे देकर फिल्म स्टारों को बुलाया जा रहा है, और वो भी ऐसे अभिनेता-अभिनेत्रियों को बुलाया जा रहा है जिन्हें कोई नहीं पूछता।
कमलनाथ ने दी थी चुनौती
बता दें कि मध्य प्रदेश भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी मध्य प्रदेश में कई स्थलों पर गए थे, ऐसे में बीजेपी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था। दो दिन पहले जब कमलनाथ से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘आरएसएस, बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद के लोग राहुल गांधी के साथ बैठ जाएं और धर्म अध्यात्म पर बहस कर लें। पता चल जाएगा कि किसके पास कितना ज्ञान है।’ कमलनाथ के इसी बयान पर बीजेपी और कांग्रेस नेताओं में बहस शुरू हो गई ।
नेता प्रतिपक्ष का सारंग पर पलटवार
वहीं विश्वास सारंग पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पलटवार किया, उन्होंने कहा कि ‘राहुल गांधी के पास इतना समय नहीं है कि वो विश्वास सारंग जैसे नेता के साथ बैठकर बातचीत करें, राहुल गांधी के सामने विश्वास सारंग की कोई हैसियत नहीं है, अगर ये चुनौती स्वीकार करनी है तो मोहन भागवत स्वीकार करें। विश्वास सारंग को छोटा मुंह बड़ी बात करना सही नहीं है, पहले विश्वास सारंग राहुल गांधी जितना पैदल चलकर दिखाएं फिर बात करें। विश्वास सारंग की दिग्विजय सिंह के साथ कई ऐसी फोटो वायरल हुई है जिसमें वो चरण वंदना कर रहे हैं, जिससे उनके परिवार के कई सारे काम भी हुए हैं।’
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
12 mins agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 hr agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
3 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines