मंदसौर: प्रदेश के मंदसौर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल लाइट जाने के बाद बिजली पोल पर चढ़े दो मजदूर करंट की चपेट में आ गए। इनमें से एक मजदूर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक मजदूर करंट का झटका लगते ही नीचे गिरकर घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिजली पोल पर काम कर रहे थे मजदूर अचानक आया करंट
दरअसल ये मामला मंदसौर के नयाखेड़ा क्षेत्र का है जहां पर शनिवार सुबह लाइट जाने के बाद लोगों ने बिजली विभाग को कॉल किया, जिसके बाद दो मजदूर इसे ठीक करने पहुंचे। ये दोनों काम कर ही रहे थे कि अचानक बिजली का प्रवाह शुरू हो गया और दोनों बुरी तरह से झुलस गए। एक मजदूर तो नीचे गिर गया वहीं दूसरा बिजले के पोल पर ही लटका रहा और उसकी जलकर मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए भेजा
करंट लगने के बाद काफी देर तक मजदूर दशरथ का शव बिजली के पोल पर ही लटका रहा। विचलित कर देने वाले इस दृश्य को देख हर कोई हैरान रह गया। बाद में क्रेन की सहायता से मृतक दशरथ के शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।
वहीं ग्रामीणों के मुताबिक मृतक दशरथ और उसका साथी कन्हैयालाल एमपीईबी के इलेक्ट्रिक ठेकेदार नरेंद्र बसेर के अंडर सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने सवाल उठाया है की, कार्य के दौरान अचानक लाइट कैसे चालू हो गई इसकी जांच होना चाहिए। साथ ही मृतक की गर्भवती पत्नी को भी आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
33 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 hr agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
2 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
5 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
5 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
6 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
6 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines