सीहोर से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्टः कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में गुरुवार से शुरू हुआ रुद्राक्ष महोत्सव 22 फरवरी तक चलेगा। चमत्कारी रुद्राक्ष पाने के लिए देशभर से मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं के चलते अफरा-तफरी मच गई है।
कई श्रद्धालु लापता
रुद्राक्ष लेने पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने के कारण इसलिए प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए हैं। लाखों की इस भीड़ में कई श्रद्धालु बीमार पड़ गए हैं तो कुछ श्रद्धालु लापता भी बताए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ इंदौर से लेकर भोपाल तक के हाईवे पर 27 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। इस जाम में करीब 2 लाख से ज्यादा लोग फंस गए हैं।
10 लाख श्रद्धालुओं को बांटे जा रहे रुद्राक्ष
दरअसल हर साल की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि की से पहले सीहोर जिले के प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव आज से शुरू हुआ है जो 22 फरवरी तक चलेगा इस दौरान करीब 10 लाख श्रद्धालुओं को वो रुद्राक्ष बांटे जा रहे हैं जिसके बारे में दावा किया जाता है कि जैसे पानी में डालकर पीने से ना सिर्फ बीमारी तमाम बाधा बल्कि परेशानियों का भी हल मिल जाता है।
और पढ़िए – UP में हुई अनोखी शादी: 3 फुट की खुशबू ने 3.4 फुट के इमरान से किया निकाह
उम्मीद से ज्यादा पहुंचे श्रद्धालु
आज पहले दिन कुबेरेश्वर धाम में 5 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं और इन्हें रुद्राक्ष बांटा जा चुका है। प्रशासन को अंदाजा था कि पहले दिन करीब 2 लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे। लेकिन उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचने से प्रशासन की सारी व्यवस्थाएं फेल हो गई।
हालांकि तैयारी के लिहाज से करीब डेढ़ सौ एकड़ जमीन पर पार्किंग स्थल बनाया गया है और साथ ही 30 एकड़ में रुद्राक्ष वितरण किया जा रहा है जिसके लिए 40 काउंटर भी बनाए गए हैं।
और पढ़िए – PM Modi ने किया ‘जल जन मिशन’ का ऐलान, बोले- हमें मिलकर जल सरंक्षण के लिए करने होंगे प्रयास
आस-पास के राज्यों से पहुंच रहे श्रद्धालु
लेकिन हालात यह हो गए हैं कि कई श्रद्धालु कुबेरेश्वर धाम तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। श्रद्धालु खेतों में जमीन पर लेटे हुए हैं, बैठे हुए हैं रुद्राक्ष पाने की चाह रहे हैं। रुद्राक्ष महोत्सव में लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं में छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र बिहार समेत देशभर के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
भीड़ इतनी ज्यादा है कि कई लोग भीड़ में परिवार से बिछड़ गए हैं और गर्मी की वजह से अब तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की तबीयत खराब हो गई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
31 mins agoझारखंड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, 7 की मौके पर मौत
45 mins agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
1 hr agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
2 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
10 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
12 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
13 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
14 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
14 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines