हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

MP News: छिंदवाड़ा में बोले देवकीनंदन- मदनी का बयान सनातन को नीचा दिखाने की साजिश

विज्ञापन

छिंदवाड़ा से शरद पाठक की रिपोर्टः छिंदवाड़ा में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हम सनातन संस्कृति को बचाने के लिए सनातन यात्रा निकाल रहे हैं । इस देश में रामायण जलाने या सनातन का अपमान करने वालों को सहन नहीं किया जाएगा।

मदनी के बयान का किया विरोध

हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। मौलाना मदनी के ओम और अल्लाह एक होने वाले बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सनातन को नीचा दिखाने की साजिश है हम ऐसे बयान का विरोध करते हैं। और यदि कोई ऐसा बयान देता है तो वह खुलकर कबूल करें कि वह भी सनातनी है।

और पढ़िए –Madhya Pradesh: बाबा अचलनाथ का खुला खजाना, मशीन भी नोट गिनते-गिनते हुई खराब..

नेताओं को धर्म की जानकारी नहीं

उन्होंने कहा कि राजनेताओं को जब तक धर्म की जानकारी ना हो तब तक उन्हें इस विषय में नहीं बोलना चाहिए, किंतु धर्माचार्य राजनीति में सलाह दे सकते हैं क्योंकि यह हमारे देश की परंपरा है। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के विषय पर उन्होंने कहा कि अगर देश 10-12 साल में हिंदू राष्ट्र नही बनता है तो फिर यह सेकुलर भी नहीं रह पाएगा।

आदिवासी वर्ग द्वारा रामायण जलाने एवं रावण को ना जलाने की मांग पर उन्होंने कहा कि यह उनकी आस्था का विषय है वह चाहे तो मेघनाथ की पूजा कर सकते हैं रावण की पूजा कर सकते हैं लेकिन मेरा विरोध रामायण जलाने को लेकर है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें