MP Election Congress MLA KP Singh Video Viral On Woman: एमपी की पिछोर सीट कांग्रेस के 6 बार के विधायक केपी सिंह का बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विधायक एक बैठक के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। केपी सिंह कहते हैं कि जिन औरतों के पति बूढे़ होते हैं, उन औरतों के साथ दूसरे मर्द सोने आते हैं। उनके पतियों से कुछ नहीं होता हैं कुछ भी उनके बस का नहीं है।
भाजपा ने साधा निशाना
वीडियो के वायरल होने के बाद विधायक अपने विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। इस सीट पर भाजपा ने इस बार प्रीतम सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया है। महिलाओं पर इस अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने उन पर निशाना साधा है। वीडियो के वायरल होने के बाद केपी सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि उनके वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उनके इस बयान से अगर किसी भावना आहत हुई है तो वे क्षमा चाहते हैं।
बता दें कि एमपी में इस साल दिसंबर तक चुनाव प्रस्तावित है। दोनों ही पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी है। जहां एक तरफ भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी पूरे प्रदेश में जनसभा करने में जुटी है। कुल मिलाकर चुनावी चैसर की बिसात बिछ चुकी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
30 mins agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
38 mins ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
2 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
2 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
3 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
3 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
3 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
4 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
4 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines