Kerala News: केरल में MBBS कर रहे एक छात्र से मरीज का इलाज कराया गया। जिसका परिणाम ये निकला कि उस मरीज की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीने में तेज दर्द और सांस फूलने की समस्या से जूझ रहे विनोद कुमार नाम के शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनकी मौत हो गई। इस मामले में रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
23 सितंबर को केरल के एक अस्पताल में हृदय रोगी को लाया जाता है। इस मरीज का नाम विनोद कुमार था। जिन्हें सीने में तेज दर्द और सांस फूलने की समस्या से थी। मरीज का बेटा खुद एक डॉक्टर है, उनका कहना है कि उनके पिता की देखभाल के लिए अस्पताल ने आरएमओ के तौर पर दूसरे साल के मेडिकल छात्र को रखा था।
ये भी पढ़ें: कैंसर, डायबिटीज और मोटापे को कम करती है बीयर! नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
RMO से लगातार पोन पर बात कर रहा था बेटा
विनोद कुमार के बेटे ने कहा कि मैंने अपने पिता को टीएमएच अस्पताल की लापरवाही और एक झोलाछाप डॉक्टर की वजह से खो दिया। उन्होंने बताया किया। उस दौरान, मैं चंडीगढ़ के अस्पताल में ड्यूटी पर था। लेकिन पूरे समय में RMO के संपर्क में था। उन्होंने बताया कि मेरे पिता को सांस की तकलीफ और सीने में तकलीफ है, जिसकी वजह से उन्हें इमरजेंसी में रखा गया है।
कौन है अबू अब्राहम ल्यूक?
जिस डॉक्टर की देखरेख में इलाज किया जा रहा ता उसका नाम अबू अब्राहम ल्यूक है। जानकारी के मुताबिक, उसने अभी तक अपनी एमबीबीएस की डिग्री पूरी नहीं की है। उसने 2011 में केरल के एक निजी कॉलेज में दाखिला लिया था और जो अपने दूसरे साल में फेल हो गया था। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर अबू अब्राहम ल्यूक को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: प्री-डायबिटीज के शुरुआती संकेतों को समझें, अभी से कर लें कंट्रोल, नहीं तो जिंदगीभर करना पड़ेगा अफसोस
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
4 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
6 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
7 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
7 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines