नई दिल्ली: उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में एजुकेशन जोन-2 के वार्षिक एथलीट मीट का उद्घाटन किया तथा मशाल जलाकर एथलीट मीट का शुभारंभ किया। 3 दिन तक इस एथलीट मीट में ज़ोन-2 के विभिन्न स्कूलों के 900 से अधिक स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं।
इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने एथलीट मीट में भाग ले रहे स्टूडेंट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि यह उभरते खिलाड़ी अपनी मेहनत व प्रतिभा के दम पर आगे चलकर विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में मेडल जीतकर दिल्ली व देश को गौरवान्वित करेंगे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्त्व में दिल्ली सरकार स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इसका उदाहरण ईस्ट विनोद नगर का मॉडर्न लुक लिए यह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स है, जहां आज से 4 साल पहले तक कंकड़ और गड्ढों से भरा एक ट्रैक हुआ करता था।
लेकिन खेल को बढ़ावा देने के अरविंद केजरीवाल जी के विज़न के साथ यहां अंतराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ट्रैक विकसित किया गया व अन्य बहुत सी सुविधाएं विकसित की गई। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने न केवल ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बल्कि दिल्ली के सारे स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स को शानदार बनाने का काम किया है।
अभी पढ़ें – Lucknow News: 72 साल की वृद्धा को पीट-पीटकर मार डाला, भतीजे ने पुलिस को बताई खौफनाक कहानी
सिसोदिया ने कहा कि हमने दिल्ली सरकार के स्कूलों को शानदार बनाने के लिए उनमें जो बदलाव किए और सुविधाएं विकसित की, वैसी ही सुविधाएं अपने खेल के मैदानों को भी शानदार बनाने की लिये विकसित की। उन्होंने कहा कि हमने स्कूलों में भी बेहतरीन खेल सुविधाएं स्थापित की। इसी का नतीजा है कि पहले दिल्ली के जिन स्कूलों को टेंट वाले स्कूल के नाम से जाना-जाता था उन्हें अब स्विमिंग पूल वाले स्कूलों के नाम से जाना जाता है।
उपमुख्यमंत्री ने एथलीट मीट में भाग ले रहे खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “सरकार का काम बेहतरीन सुविधाएं देना है,स्पोर्ट्स टीचर्स का काम बेहतरीन स्पोर्ट्स ट्रेनिंग देना है और बच्चों का मेहनत करके सफल होना है। सरकार में रहते हुए अरविंद केजरीवाल जी की ओर से मैं सभी बडिंग स्पोर्ट्स पर्सन को भरोसा दिलाता हूं कि यदि आपमें प्रतिभा है। आप राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं तो पैसों की कमी से कभी आपको खेल में आगे बढ़ने में बाधा नहीं आएगी।
सिसोदिया ने साझा किया कि, आज से 4.5 साल पहले मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी ओलम्पिक, कामनवेल्थ गेम्स, एशियाई गेम्स में पदक जीतते है तो उनपर पुरस्कारों की बौछार होती है। लेकिन जब एक खिलाड़ी मेडल जीतने के लिए मेहनत कर रहा होता है, ट्रेनिंग कर रहा होता है व संघर्ष कर रहा होता है तो उस समय उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आता। मुख्यमंत्री जी के आदेश पर हमने इन संघर्ष कर रहे खिलाडियों के लिए एक अनोखी योजना बनाई जो देश में और कही नहीं है। ये दोनों योजनाएं है ‘प्ले एंड प्रोग्रेस योजना’ व ‘मिशन एक्सीलेंस योजना’।
अभी पढ़ें – MP News: बेकाबू कार ने सब्जी बेचने वालों को रौंदा, 4 गंभीर रूप से घायल, एक की मौत
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आप खेल में शानदार प्रदर्शन करें, मेहनत करें सरकार आपको आपकी कोचिंग, डाइट, इक्विपमेंट आदि का खर्च देगी। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने अंदर का स्पोर्ट्स पर्सन बाहर निकाले हम भरोसा दिलाते हैं कि कभी भी उनके लिए पैसों की कमी नहीं होने देंगे। पैसों की कमी कभी भी उनकी प्रतिभा के आड़े नहीं आएगी यह हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि केजरीवाल सरकार अपने ‘प्ले एंड प्रोग्रेस योजना’ के तहत 13-14 साल के प्रतिभाशाली खिलाडियों को प्रतिवर्ष 2.5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। वहीं मिशन एक्सीलेंस के तहत राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को प्रतिवर्ष 16 लाख रुपये तक की मदद दी जाती है। आर्थिक सहायता पाने वाले इन सभी खिलाडियों को एक्सपर्ट्स की टीम द्वारा चुना जाता है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
1 hr agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
2 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
2 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
3 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
3 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
5 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines