चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशे के विरुद्ध जारी जंग के दौरान पंजाब पुलिस को रविवार को तब एक और बड़ी सफलता मिली जब एस.बी.एस. नगर पुलिस ने गुजरात से आ रहे एक ट्रक के टूल बॉक्स में छिपाकर रखी हुई 38 किलो हेरोइन बरामद की। यह जानकारी डायरैकटर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी।
डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने बलाचौर, एस.बी.एस. नगर के रहने वाले ट्रक चालक कुलविन्दर राम उर्फ किन्दा और उसके साथी बिट्टू को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो नशा तस्करों राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री निवासी राकरां ढाहां और सोमनाथ उर्फ बिक्को निवासी कारावर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी04वी6366 वाले ट्रक को भी जब्त कर लिया है।
आई.जी.पी लुधियाना रेंज सुरिन्दर पाल सिंह परमार, जिनके साथ एस.बी.एस. नगर के एस.एस.पी. भागीरथ मीना भी ने एस.बी.एस. नगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेश कुमार नाम का नशा तस्कर अपने साथियों सोम नाथ बिक्को, कुलविन्दर किन्दा और बिट्टू के साथ मिलकर ट्रक के द्वारा अन्य राज्यों से नशा मंगवाकर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में बड़ी मात्रा में हेरोइन सप्लाई करने के धंधे में शामिल हैं।
इस सम्बन्धी सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तुरंत थाना सिटी नवांशहर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराएं 21/25/28-61-85 के तहत एफ.आई.आर. नं : 138 तारीख 27-08-2022 दर्ज करके एस.बी.एस. नगर में महालों बाईपास में रणजीत सिंह पी.पी.एस और एस.आई सुरिन्दर सिंह की निगरानी अधीन विशेष नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस पार्टी ने ट्रक को रुकने का इशारा किया तो ट्रक चालक कुलविन्दर किन्दा ने भागने की कोशिश की। परन्तु पुलिस पार्टी ने उसे और बिट्टू को काबू करके उनसे तरपाल में लपेटकर एक टूल बॉक्स में छिपाकर रखे हुए 38 किलो हेरोइन के पैकेट बरामद किए।
एसएसपी भागीरथ मीना ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान मुलजिम ट्रक चालक कुलविन्दर किन्दा ने बताया कि उसे टैलिग्राम ऐप के द्वारा राजेश कुमार का फ़ोन आया था, जिसने उसे गुजरात के भुज में बतायी गई जगह से हेरोइन लेकर पंजाब लाने के लिए कहा था। दोषी ने आगे बताया कि जब वह उक्त स्थान पर पहुँचा तो कोई अंजान व्यक्ति आया जो उसके ट्रक में नशीला पदार्थ रखकर चला गया।
उन्होंने बताया कि कुलविन्दर किन्दा ने यह भी खुलासा किया कि पहले राजेश कुमार के कहने पर वह जनवरी महीने में श्रीनगर उडी से 10 किलो और फिर 20 किलो हेरोइन की दो खेपें और इस साल दिल्ली से 1 किलो हेरोइन लेकर आया था।एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा मुलजिम राजेश कुमार और सोम नाथ की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उनको गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।
डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब को नशा मुक्त और अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने नशे और अपराधों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी असामाजिक गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके साथ सख़्ती से निपटा जाएगा।
बताने योग्य है कि मुलजिम राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री एक पेशेवर अपराधी है और कत्ल, चोट पहुँचाने, अवैध गतिविधियों, जालसाज़ी, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी एक्ट समेत घृणित अपराधों के 19 से अधिक मामलों का सामना कर रहा है। जबकि कुलविन्दर किन्दा को 3.45 क्विंटल भुक्की की बरामदगी सम्बन्धी नूरमहल पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए एन.डी.पी.एस. केस में दोषी करार देते हुए 10 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाएं
8 mins agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
33 mins agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
53 mins agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
59 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines