हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

महाराष्ट्र में कहां-किसका बनेगा मेयर? लॉटरी से आज होगा तय, BMC पर सबकी नजर

Maharashtra Mayor Election: महाराष्ट्र के नगर निगमों में मेयर पद का आरक्षण आज लॉटरी सिस्टम के जरिए तय किया जाएगा. इस प्रक्रिया में ये साफ होगा कि मुंबई समेत राज्य के 29 नगर निगमों में मेयर पद किस वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा. शहरी विकास विभाग की ओर से कराई जा रही इस लॉटरी पर सभी राजनीतिक दलों की नजर टिकी हुई है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में मेयर पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा, इसका फैसला आज लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा. ये प्रक्रिया राज्य के शहरी विकास विभाग की ओर से कराई जा रही है, जो उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास है. इस लॉटरी में ये तय होगा कि राज्य के अलग-अलग नगर निगमों, खासकर मुंबई महानगरपालिका (BMC) में मेयर पद सामान्य, महिला, ओबीसी, एससी या एसटी वर्ग में से किसके लिए आरक्षित रहेगा.

ये भी पढ़ें: BJP से दूरियां बढ़ा राज ठाकरे से मिलाया हाथ, शिवसेना शिंदे गुट को मिला मनसे का साथ

लॉटरी सिस्टम क्यों?

महाराष्ट्र में मेयर पद का आरक्षण रोटेशन सिस्टम से होता है. यानी हर बार अलग-अलग वर्गों को मौका दिया जाता है. ताकि सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सके. इसी वजह से इस बार भी बिना किसी विवाद के फैसला करने के लिए लॉटरी निकाली जा रही है. लॉटरी में ये तय होगा कि किस नगर निगम में मेयर पद किस वर्ग के लिए होगा. उसी वर्ग के पार्षद मेयर पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे. पिछली बार जिस वर्ग को मौका मिला था, उसे इस बार बाहर रखा जाएगा. लॉटरी के बाद सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी. मेयर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. इसके बाद नगर निगम की विशेष बैठक में मेयर का चुनाव होगा

विज्ञापन

मुंबई में क्यों अहम है ये फैसला?

मुंबई महानगरपालिका में किसी भी पार्टी को साफ बहुमत नहीं मिला है. ऐसे में मेयर का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है. लॉटरी से तय होने वाला आरक्षण ये भी बताएगा कि किस पार्टी की दावेदारी मजबूत होगी और किसे रणनीति बदलनी पड़ेगी. मुंबई को आखिरकार चार साल बाद मेयर मिलने जा रहा है. आखिरी बार किशोरी पेडनेकर ने मुंबई के मेयर पद की कुर्सी संभाली थी, वो इस बार भी विजयी रही हैं. लेकिन उद्धव की सेना को बहुमत का नंबर नहीं मिल सका है. जिसकी वजह से उनका मेयर बनना उतना आसान नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: BJP के आगे कैसे पस्त हुआ महाविकास अघाड़ी? 64% की स्ट्राइक रेट और 1425 सीटें, जानें BMC चुनाव का पूरा गणित

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola