Mafia Atiq Ahmed sons released: बाल सुधार गृह में रह रहे माफिया अतीक अहमद के चौथे और पांचवें बेटे अहजम व आबान को रिहा कर दिया गया है। आपको बता दें कि अतीक के दोनों बेटों को राजरूपपुर के बाल सुधार गृह में रखा गया था, जिसके बाद सीडब्ल्यूसी यानि Child Welfare Committee के आदेश पर अतीक के दोनों बेटों की रिहाई की गई है। आपको बताते चलें कि माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद की बीते अप्रैल माह में दर्जनों पुलिसकर्मियों के बीच 3 हमलावरों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ये घटना भी तब हुई थी, जब वो पुलिस की कस्टडी में थे और दोनों को रूटीन चेकअप लिए कॉल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था।
उमेश पाल हत्याकांड के बाद से बाल सुधार गृह में था एक बेटा
आपको बताते चलें कि प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से माफिया अतीक अहमद का चौथा बेटा अहजम बाल संरक्षण गृह रह रहा था। उस दौरान नाबालिग होने के कारण उसे जेल नहीं भेजा गया था। वहीं, बीते 5 अक्टूबर को अहजम बालिग हो गया है। वहीं, अहजम के साथ अतीक का पांचवां बेटा आबान भी बाल संरक्षण गृह में था।
अतीक की बहन ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी अर्जी
अतीक के दोनों बेटों के बाल संरक्षण गृह में रहने के दौरान माखिया अतीक की बहन शाहीन ने दोनों बच्चों की कस्टडी के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल थी, जिसे लेकर मंगलवार यानि 10 अक्टूबर को सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट में कल सीडब्ल्यूसी को जवाब दाखिल करना है। बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने अतीक के बच्चों की कस्टडी पर सीडब्ल्यूसी को निर्णय लेने का निर्देश दिया था। जवाब दाखिल करने से ठीक एक शाम पहले आज दोनों बच्चों को अतीक अहमद की बहन को सुपुर्द कर दिया गया है। बच्चों की सुपुर्दी के दौरान बाल सुधार गृह पर एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार और स्थानीय थाना प्रभारी धूमनगंज राजेश मौर्य मौजूद रहे। सुधार गृह से बच्चों की रिहाई के दौरान बाल सुधार गृह के बाहर मीडिया का जमावड़ा भी रहा।
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
6 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
8 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
10 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
11 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
11 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
11 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
12 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
12 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines