विपिन श्रीवास्तव, भोपाल
संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद वक्फ संशोधन बिल अब कानून बन चुका है। विपक्ष लगातार इस बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। मध्यप्रदेश के रतलाम में वक्फ बिल पर विरोध के कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को गद्दार बता दिया है। इसको लेकर शहर में पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा लगाए गए हैं। ये पोस्टर शहर के सबसे व्यस्तम चौराहे दो बत्ती पर लगाया गया है। इस पर वतन, धर्म और पूर्वजों के गद्दार की सील भी लगी है। साथ ही लिखा है कि वक्फ बिल का विरोध करने वाले दिग्विजय सिंह।
पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे पोस्टर
वहीं इस मामले में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने फोन पर बताया कि अभी तो एक ही चौराहे पर पोस्टर लगा है। आगे दूसरे चौराहों के साथ-साथ पूरे प्रदेश में इस तरह के पोस्टर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वक्फ बिल का विरोध करने वालों को बेनकाब करना जरूरी है। अब नेता और प्रशासन इस मामले में कैमरे पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस ने पोस्टर को रात ही में हाथों-हाथ उतरवा दिया। उधर कांग्रेस के महेंद्र कटारिया ने इसको लेकर एक प्रेस नोट जारी किया है।
ये भी पढ़ेंः MP को मिलेगी सड़कों की सौगात, इंदौर-गुजरात मार्ग पर बनेंगे 7 नए फ्लाईओवर और अंडरपास
कार्रवाई की मांग करेंगे
उन्होंने कहा कि गुरुवार रात को बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के बारे में आपत्तिजनक पोस्टर लगाया गया है। जोकि बाद में हटा लिया गया। इस पोस्टर से आम जनता और कांग्रेस आहत है। उन्होंने कहा कि पोस्टर को लेकर पुलिस में शिकायत देंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे।
पटना में भी लगे थे पोस्टर
बता दें कि इससे एक दिन पहले बिहार की राजधानी पटना में भी इसी तरह के पोस्टर लगे थे। पटना के व्यस्तम चौराहों पर लालू परिवार के खिलाफ इस तरह के पोस्टर लगाए गए थे। जिसको लेकर जमकर सियासत भी हो रही है।
ये भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, अब इस समय लगेंगी नर्सरी से 12वीं तक की क्लासेस
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
7 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
23 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines