Digital Arrest : डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठग लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट धोखेबाजों का यह सबसे नया और आधुनिक तरीका है। ठग पुलिस बनकर ऑडियो कॉल या फर्जी वीडियो कॉल के जरिए परिवार के किसी सदस्य को गंभीर गुनाह के आरोप में गिरफ्तार करने की बात करते हैं और बदले में पैसे मांगते हैं। अब ठग एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। ठगों का नया चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स को बर्फ की सिल्ली पर लिटाया गया है और पुलिस की ड्रेस में कुछ लोग वहां दिखाई दे रहे हैं। शख्स जोर-जोर से चिल्ला रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स बिना मारपीट के ही चिल्ला रहा है। जैसे वह किसी को बस चीख सुनाने की कोशिश कर रहा हो।
भोपाल में ठग पुलिस बनकर फोन करते हैं और फिर अश्लील फिल्म देखने या धोखधड़ी का आरोप लगाकर गिरफ्तारी की बात करते हैं। इसके बाद थर्ड डिग्री का फेक टॉर्चर दिखाकर डराने की कोशिश करते हैं। डरा, धमकाकर मामले को खत्म करने के लिए पैसे की डिमांड करते हैं।
भोपाल में इस तरह के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 8 महीने में भोपाल से 20 से ज्यादा मामले आए सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि डिजिटल अरेस्ट के जरिए एक करोड़ 55 लाख से ज्यादा की ठगी भोपाल में हो चुकी है। प्रशासन द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद भी लोग डिजिटल अरेस्ट के शिकार हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें : कभी देखी है लड़कियों की ऐसी गुंडई! फिल्मी अंदाज में दुकानदार से मारपीट, सामान भी तोड़ा
रिपोर्ट्स की मानें तो डिजिटल अरेस्ट कर स्कैमर्स हर दिन 6 करोड़ रुपये की ठगी कर रहे हैं। इस साल मात्र 10 महीनों में ही ठग 2140 करोड़ रुपये का चूना लगा चुके हैं। हर महीने साइबर अपराधी औसतन 214 करोड़ रुपये का फ्रॉड कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
16 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
19 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
19 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
2 days agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines