हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

विदिशा के लाल ने किया कमाल, गरीबी के आगे नहीं मानी हार, विदेश मंत्रालय में बना अधिकारी

विज्ञापन
Vidisha district of Sironj Hemant Meena

MP News: अगर हौसले बुलंद हो तो गरीबी कभी आपका रास्ता नहीं रोक सकती। क्योंकि आपकी मेहनत और आपका प्रयास ही आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा देते हैं। विदिशा जिले के सिरोंज में एक युवक ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। जिसने मुश्किलों से हार न मानते हुए अपनी कमजोरियों को अपनी मजबूतियों में बदलकर आज बड़ा मुकाम हासिल किया है। जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

विदेश मंत्रालय में बना अधिकारी

दरअसल, विदिशा जिले के सिरोंज कस्बे में रहने वाला हेमंत मीणा अब विदेश मंत्रालय में अधिकारी बनने जा रहा है। सिरोंज में रहने वाले जीवन सिंह मीणा के बेटे हेमंत मीना ने SSC CGL 2022 की परीक्षा में भारत में 101वीं रैंक प्राप्त की है। जिसके बाद वह विदेश मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर चयनित हुआ है। हेमंत ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और अपने गुरुजनों को दिया। जिन्होंने उनका इस परीक्षा में सफल होने में पूरा सहयोग किया है।

अच्छी नहीं है परिवार की आर्थिक स्थिति

बता दें कि हेमंत के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। हेमंत के पिता प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है जबकि उनका परिवार बीपीएल में आता है। हेमंत के परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई और एक बहिन है। खास बात यह है कि तीनों भाई-बहन पढ़ने में तेज हैं। हेमंत के बड़े भाई का हाल ही में मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पद पर चयन हुआ है।

बच्चों को पढ़ाकर चलाया खर्चा 

हेमंत ने बताया कि परिवार में आर्थिक स्थिति ठीक ना हो पाने से अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जा, लेकिन उसने हार नहीं मानी और अपने घर पर रहकर ही स्कूल के बच्चों को कोचिंग पढ़कर अपना खर्च निकाला और पढ़ाई जारी रखी।

12वीं में किया था टॉप

बता दें कि हेमंत शुरू से ही पढ़ाई में होशियार था। उसने 12वीं कक्षा की परीक्षा में भी टॉप किया था। हेमंत 12वीं में पहला स्थान मिला था। तभी से लोग उसके कुछ बड़ा करने की बात करने लगे थे। अब विदेश मंत्रालय में नौकरी पाकर उसने अपने परिवार और अपने सपनों को साकार किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें