हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

वल्लभ भवन में लगी आग हो रही विकराल, 100 से ज्यादा सेना के जवान पहुंचे; कांग्रेस ने बोला हमला

Vallabh Bhawan Firing Case: मध्य प्रदेश के वल्लभ भवन में एक बार फिर आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए हैं। सीएम मोहन यादव ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh के Vallabh Bhawan में लगी भीषण आग

Vallabh Bhawan Firing Case: मध्य प्रदेश के वल्लभ भवन में शनिवार को लगी आग विकराल होती जा रही है। सेना के 100 से ज्यादा जवान वल्लभ भवन में मौजूद हैं। आग को बुझाने का प्रयास जारी है। आग भवन की तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी है। आग से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए।  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

पुरानी फाइलों में लगी आग

वल्लभ भवन में 6 से ज्यादा सेना के फायर ब्रिगेड टैंकर पहुंचे हुए हैं। छठवीं मंजिल पर फंसे 5 से 6 कर्माचरी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फायर सेफ्टी एक्सपर्ट पंकज खरे भी घटनास्थल पर हैं। बताया जा रहा है कि पुरानी फाइलों और कचरे के ढेर में आग लगी है।

तेजी से फैल रही आग

बता दें कि वल्लभ भवन में मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत मंत्रियों के दफ्तर हैं। सीएम का दफ्तर भी भवन के 5वें फ्लोर पर है। मिली जानकारी के मुताबिक, आग तेजी से फैल रही है। दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। बिल्डिंग से उठते धुएं को काफी दूर से भी देखा जा सकता है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: विकास उपाध्याय कौन हैं, जिन्हें कांग्रेस ने रायपुर से बनाया उम्मीदवार; क्या रोक पाएंगे BJP का विजय रथ?

सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?

वल्लभ भवन राज्य सचिवालय में आग लगने की घटना पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लगी है। कलेक्टर से मिली जानकारी के आधार पर मैंने सीएस को इसकी मॉनिटरिंग करने को कहा है। मुझे बताया गया है कि आग पर काबू पा लिया गया है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं कि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो। मुझे उम्मीद है कि ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं होगी।

वल्लभ भवन में पहले कब लगी थी आग?

वल्लभ भवन में इससे पहले, 12 जून 2023 को चौथी मंजिल में भीषण आग लग गई थी। इस आग को बुझाने में दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। उस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे। आग लगने से कई सरकारी फाइलें जलकर खाक हो गई थीं।

विज्ञापन

कांग्रेस ने जानबूझकर आग लगाने का लगाया आरोप

पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने आरोप लगाया है कि मंत्रालय में आग जानबूझकर लगाई गई है। जब चुनाव आते हैं, तब आग लगवाई जाती है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होकर दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए

यह भी पढ़ें: सुरेश पचौरी कौन हैं, जिन्होंने कांग्रेस के 10 नेताओं के साथ थामा बीजेपी का दामन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola