Shivraj Singh Chauhan Dnace Video Viral: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा राजनीतिक कारणों से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस समय वह अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान हिंदी सिनेमा के हिट गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो केंद्रीय मंत्री शिवराज के बेटे कुणाल की शादी का है।
बेटे की शादी में नाचे शिवराज
वायरल वीडियो में शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना चौहान के साथ पॉपुलर सॉन्ग ‘मैं जट यमला पगला दिवाना’ पर डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर बेटे की शादी की खुशी को साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो में शिवराज मंत्री न होकर एक पिता के नाते अपनी खुशी जाहिर करते हुए नाच रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ ही देर में इस वीडियो को 82 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है और 2.8 हजार लोगों ने लाइक किया है।
यह भी पढ़ें: ‘टेक्नीकल क्रांति की नई लहर का नेतृत्व करेगा मध्य प्रदेश’, CM मोहन यादव का बड़ा दावा
वैलेंटाइन डे पर होगी शादी
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी तय हो गई हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर छोटे बेटे कुणाल की शादी होगी। इस शादी समारोह के सारे कार्यक्रम भोपाल में होंगे। इस शादी में राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। वहीं, 5 और 6 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी होगी। कार्तिकेय की शादी की सारी रस्में उदयपुर में होंगी, क्योंकि कार्तिकेय की होने वाली दुल्हन उदयपुर की रहने वाली हैं।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
9 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
22 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines