Union Minister Prahlad Patels Car Accident in Chhindwara: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की गाड़ी का मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक्सीडेंट हो गया है। बताया गया है कि हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई है।
35 वर्षीय बाइक सवार की मौत
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल अपनी काफिले के साथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर की ओर किसी काम से जा रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। हालांकि हादसे में एक 35 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई है। जबकि मंत्री समेत तीन लोग घायल हैं।
दमोह से सांसद हैं प्रह्लाद पटेल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को नरसिंहपुर में चुनावी अभियान के तहत प्रचार करना था। वह प्रचार में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। ये भी सामने आया है कि उनके साथ नरसिंहपुर से भाजपा के प्रत्याशी भी साथ में थे। प्रह्लाद पटेल केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री हैं। साथ ही वे मध्यप्रदेश की दमोह लोकसभा सीट से सांसद हैं।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines