Union Minister Jyotiraditya Scindia Big Gift to Guna: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालते ही अपने संसदीय क्षेत्र गुना को दी बड़ी सौगात दी है। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र की तरफ से शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिले के 3 गांव में ‘5G इंटेलिजेंट विलेज’ बनाने वाले हैं। दूरसंचार मंत्रालय के ‘5G इंटेलिजेंट विलेज’ का उद्देश्य ग्रामीण जीवन में आर्थिक विकास और डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने के लिए 5G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना है।
देश के गांवों को 5G टेक्नोलॉजी से जोड़ने के लिए दूरसंचार मंत्रालय की तरफ से ‘5G इंटेलिजेंट विलेज’और ‘क्वांटम एन्क्रिप्शन एल्गोरिदम’केटेगिरी के तहत प्रस्ताव की घोषणा की है। इस योजना के तहत देश के 10 गांवों में ‘5G इंटेलिजेंट विलेज’ बनाए जाएंगे। इन 10 गांवों की लिस्ट में गुना लोकसभा क्षेत्र के 3 गांवों को शामिल किया गया है। इसमें शिवपुरी जिले का बांसखेड़ी गांव, गुना जिले का आरी गांव और अशोकनगर के रावसर गांव और शामिल है।
दूरसंचार मंत्रालय द्वारा देश के इन राज्यों के इन गावों को मिलेगी 5G टेक्नोलॉजी की सौगात
गुजरात के आनंद जिले के धर्मज गांव
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रामगढ़ उर्फ राजाही गांव
हरियाणा के अंबाला जिले का आनंदपुर जलबेरा गांव
महाराष्ट्र के नागपुर जिले का बाजारगांव
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का भगवानपुरा गांव
असम के नागांव जिले का डबलोंग गांव
आंध्र प्रदेश केगुंटूर जिले का बुर्रीपालेम गांव
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले का रावसर गांव
मध्य प्रदेश के गुना जिले का आरी गांव
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का बांसखेड़ी गांव
मंत्रालय का लक्ष्य
मंत्रालय ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि 5G टेक्नोलॉजी के जरिए इन ग्रामीण इलाकों में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, शासन और सस्टेनेबिलिटी जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व बदलाव लाया जा सके। इससे नए रोजगार भी पैदा होंगे। इस 5G Intelligent Village प्रोग्राम के इन ग्रामीण इलाकों में काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
8 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
10 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines