UNICEF Praised CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश और राज्य की जनता की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की किशोर लड़कियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सेनिटेशन एवं हाईजीन योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी स्कूलों में कक्षा 7 से 12 तक की छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन के लिए पैसे दिए जाते हैं। सीएम मोहन यादव की इस कोशिश के लिए यूनिसेफ (UNICEF) ने बहुत तारीफ की है।
योजना को बताया अनूठी पहल
सीएम मोहन यादव के प्रयासों को सराहते हुए यूनिसेफ ने अपने X पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में यूनिसेफ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुरू की गई सेनिटेशन एवं हाईजीन योजना को अनूठी पहल बताया है। यूनिसेफ के X पोस्ट में लिखा है कि हम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की किशोरियों में मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की पहल की सराहना करते हैं। यूनिसेफ इंडिया भारत सरकार और हितधारकों के साथ मिलकर स्कूल स्वच्छता और मासिक धर्म जुड़े स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है।
हाईजीन योजना की शुरुआत
बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 11 अगस्त को भोपाल में आयोजित छात्राओं के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में हाईजीन योजना की शुरुआत की, इस दौरान उन्होंने प्रदेश की 19 लाख छात्राओं के खाते में 57 करोड़ 18 लाख रुपये ट्रांसफर किया। यह योजना स्कूल शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत चलाई जा रही है।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
8 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
10 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines