MP News: पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर एक पत्र लिखा था, जिसमें डिंडोरी जिले का नाम बदलने की बात भी सामने आई थी। लेकिन अब उमा भारती ने इस मामले में ट्वीट कर सफाई दी है। उनका कहना है कि उन्होंने जिले का नाम बदलने की मांग नहीं की है।
जिले का नाम बदलने की मांग नहीं की
उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘कृपया मेरे दिनांक 27 मई 2023 को माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रेषित पत्र को फिर से पढ़िए। मैंने डिंडोरी जिले का नाम अवंती बाई जी के नाम पर करने की बात नहीं कही है, बल्कि डिंडोरी जिले के शाहपुर में उनकी बलिदान स्थली पर अवंतीबाई लोक बनाने और लोधी समाज का कल्याण बोर्ड बनाने के लोधी समाज के मांगपत्र को मैंने अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को अग्रेषित किया है।’
दरअसल, कल इस बात की जानकारी सामने आई थी कि उमा भारती महाकौशल अंचल में आने वाले आदिवासी बहुल डिंडोरी जिले का नाम बदलने की मांग की है। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। वह डिंडोरी जिले का नाम बदलने के पक्ष में नहीं है।
लोधी समाज कल्याण बोर्ड बनाने की मांग
हालांकि उनका कहना है कि उन्होंने प्रदेश में लोधी समाज कल्याण बोर्ड बनाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा था कि प्रदेश में लोधी समाज कल्याण बोर्ड बनाया जाएगा। जिसका नाम बीरांगना रानी अवंतीबाई के नाम से किया जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
पत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
8 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
11 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
17 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines