Mp News: 4 जून 2025 को उज्जैन के मक्सी रोड पर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) में बुधवार दोपहर तेज आंधी के बीच मधुमक्खियों के झुंड ने पुलिसकर्मियों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में पवासा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार धुर्वे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मक्सी रोड पर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) में दोपहर के समय तेज हवाओं और आंधी के चलते जब पुलिसकर्मी ट्रेनिंग स्कूल के पार्किंग क्षेत्र में एक शेड के नीचे पहुंचे। इसी दौरान पास में मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते से एक झुंड अचानक उड़कर बाहर आया और पुलिसकर्मियों पर टूट पड़ा। मधुमक्खियों के इस हमले में सब-इंस्पेक्टर बलराम चढ़ार, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर राधेश्याम गोयल, कैलाश चौहान, और कांस्टेबल दिनेश पटेल व अखिलेश सूर्यवंशी घायल हो गए। मधुमक्खियों का हमला इतना तेज था कि किसी को भी बचने का मौका नहीं मिला। इस हमले में इंस्पेक्टर रमेश कुमार धुर्वे को सबसे ज्यादा डंक लगे, जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया।
मच गई अफरातफरी
हमले के बाद ट्रेनिंग स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। अन्य पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के डॉ. गगनसिंह परिहार ने बताया कि मधुमक्खियों के डंक से गंभीर एलर्जी और दर्द हो सकता है, जो जानलेवा भी हो सकता है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।
तेज हवाओं के कारण घटी दुर्घटना
पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की एसपी अंजना तिवारी ने इस घटना को एक अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा बताया। उन्होंने कहा, ‘तेज हवाओं ने मधुमक्खियों को भड़काया, जिसके कारण यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। हम इंस्पेक्टर रमेश कुमार के निधन से गहरे दुख में हैं और उनके परिवार के साथ हैं।’ प्रशासन ने परिसर में मौजूद मधुमक्खियों के छत्तों की जांच शुरू कर दी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों की योजना बना रहा है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
3 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines