MP Ujjain Rape Case : मध्य प्रदेश से शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। धर्मनगरी उज्जैन में वैहशी दरिंदे ने महापाप किया और सरेबाजार एक भिक्षुक महिला से रेप किया। इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
एमपी के उज्जैन में एक युवक ने पहले भिक्षुक महिला को शराब पिलाई और फिर सड़क किनारे एक सुनसान जगह पर उसके साथ रेप किया। इस दौरान लोग वहां से आ-जा रहे थे, लेकिन आरोपी बिना किसी डर के गंदी हरकत करता रहा। राह चलते किसी व्यक्ति ने इस घटना को वीडियो भी बना लिया, जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : रेपकांड की मास्टरमाइंड किरण राजपूत कौन? जो इस्लाम की खूबियां बता युवतियों का करती ब्रेनवॉश
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया और आधे घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को लेकर उज्जैन के एसएसपी ने कहा कि यह वीडियो 4 सितंबर का है। आरोपी ने पहले महिला को शादी को झांसा दिया और फिर शराब पिलाकर दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश सरकार में लागू होगा लोक सुरक्षा कानून, बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने का बड़ा कदम
एमपी कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स पर वीडियो शेयर कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि शर्मसार हुई धर्मनगरी उज्जैन। वैहशी दरिंदे ने भिक्षुक महिला के साथ खुलेआम कुकर्म किया। प्रदेश की कानून व्यवस्था तार-तार हुई। सत्ताधीशों शर्म से डूब मरो या कुर्सी छोड़ दो।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
14 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
15 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
15 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines