Ujjain News: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के दर्शन के लिए हर दिन लाखों भक्त पहुंचते हैं। ऐसे में भक्तों को पर्याप्त सुविधाएं मिल सके। इसके लिए महाकाल मंदिर में 2200 कमरों का एक बड़ा और भव्य भक्त निवास भी बनाया जा रहा है। जिसमें भक्तों के ठहरने के लिए सभी व्यवस्थाएं होगी। खास बात यह है कि इस वक्त निवास के लिए अभिनेता सोनू सूद भी मंदिर में दान करेंगे।
सोनू सूद भी देंगे दान
दरअसल, कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए आगे आए अभिनेता सोनू सूद हर जरुरतमंद की मदद के लिए आगे आते हैं। पिछले साल वह अपनी पत्नी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे। जहां उन्होंने मंदिर की प्रबंधक समिति से भक्त निवास के लिए दान करने की स्वीकृति दी थी। उन्होंने कहा था कि आप लोग प्लान तैयार करिए वह इसके लिए दान जरूर करेंगे। ऐसे में अब प्लान तैयार हो चुका है, जबकि सोनू सूद ने भी भक्त निवास के लिए दान देने की बात कह दी है। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल सका है कि दान की राशि कितनी होगी।
200 करोड़ में बनेगा भक्त निवास
बताया जा रहा है कि भक्त निवास में 2200 कमरें होंगे। ऐसे में इसे तैयार करने में पूरे 200 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। भक्त निवास का काम 30 जुलाई 2023 तक पूरा होना है, यह महाकाल लोक के दूसरे चरण के तहत आ रहा है। महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम पूरा होते ही बाबा महाकाल का आगन 22 हजार वर्गफीट से बढ़कर 80 हजार वर्गफीट हो जाएगा।
ऐसा होगा भक्त निवास
बता दें कि भक्त निवास में करीब 2200 कमरें होंगे। जो प्लस 4 होगा। इस भक्त निवास में 15 15 ब्लॉक रहेंगे, जिसमें 100 फीट के गार्डन सहित एडमिन ऑफिस भी होगा। इसके अलावा भक्त निवास में पार्किंग भी बड़ी होगी, जिसमें 100 से ज्यादा बसों की पार्किंग की जा सकेगी। इसके अलावा ई बस चार्जिंग, वेटिंग एरिया और अन्न क्षेत्र भी रहेगा। खास बात यह है कि इस पूरे क्षेत्र को ग्रीन एरिया में बदला जाएगा।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
14 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines