MP Dhar Bhojshala ASI Survey: मध्य प्रदेश के धार के भोजशाला में पिछले 15 दिनों से आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम सर्वे कर रही है। वहीं इस बीच सुप्रीम कोर्ट में बाबा कमांल मौलाना के वंशज मोइनुद्दीन द्वारा भोजशाला में ASI के सर्वे के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए मोइनुद्दीन को हाई कोर्ट जाने के लिए कहा है। वहीं हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजना अग्निहोत्री और गोपाल शर्मा ने बताया कि भोजशाला के उस पिलर बेस की क्लीनिंग हो गई है, जिसका जिक्र किया गया था।
खुदाई में मिला पिलर और सीढ़ी
रंजना अग्निहोत्री ने बताया कि भोजशाला के सर्वे के दौरान पिलर बेस के साथ-साथ कुछ सीढ़ियाँ भी मिली हैं जिसे देखकर लगता है कि अंदर की तरफ जाने वाला रास्ता मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि भोजशाला में सर्वे के दौरान एक दीवार भी दिखाई दी है, उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ASI की सर्वे टीम जांच के लिए लोहे की कंघी, प्लास्टिक की कंघी और प्लास्टिक के ब्रश का इस्तेमाल किया जा रहा है। सर्वे टीम इन सभी जगहों के आस-पास फावड़े से भी खुदाई कर रही है। मिलने वाले साक्ष्यों को केमिकल के साथ धो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों पर सरकार की लगाम; नहीं बदल सकते यूनिफार्म और कोर्स, नई गाइडलाइन जारी
तहखाने मिलने की संभावना
रंजना अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि ASI की सर्वे टीम धुलाई के लिए किन केमिकल का इस्तेमाल कर रही है। फिलहाल वॉशिंग क्लीनिंग और ब्रशिंग एक्सकैवेशन का काम चल रहा है। पश्चिमी दीवार पर जो पिलर बेस मिला था, उसकी वॉशिंग क्लीनिंग हो गई है। वहीं उत्तरी दीवार से सटी हुई जो सीड़िया मिली थी, उस जगह कि 3 सीढ़ियां एकदम क्लियर मिली हुई है। इन सीढ़ियों को लेकर अंदाजा गया जा रहा है कि इसका रस्ता नीचे के तहखाने मिल सकता है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines