हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'तीन साल से राखी बंधवा रहा था राज', सोनम के भाई का बड़ा दावा

Sonam Brother Govind On Raj Kushwaha : मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई। इस मामले में उसकी पत्नी सोनम ही साजिशकर्ता निकली। सोनम के भाई गोविंद ने सोनम-राज कुशवाह के रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
सोनम के भाई गोविंद। (ANI)

Sonam Brother Govind On Raj Kushwaha : मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मेघालय की पुलिस सोनम समेत सभी आरोपियों को लेकर शिलॉन्ग पहुंच गई, जहां उनसे कड़ाई से पूछताछ होगी। इस बीच सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि राज तीन साल से सोनम से राखी बंधवा रहा था। वह सोनम को दीदी कहकर बोलता था।

सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज कुशवाह हमेशा 24 घंटे सोनम को दीदी-दीदी बोलता था। राज की मां-बहन और घरवाले भी यही बयान दे रहे हैं। सोनम पिछले 3 साल से राज को राखी बांधती थी। खुद मेरे घर में हम और राज साथ बैठकर राखी बंधवाते थे।

यह भी पढ़ें : Sonam Raghuwanshi News: ‘हां, मैंने ही करवाया राजा का मर्डर…’, सबूत देखते ही टूटी सोनम, कबूल लिया गुनाह

विज्ञापन

जानें सोनम के भाई गोविंद ने क्या कहा?

भाई गोविंद ने बहन सोनम के पहले फोन आने को लेकर कहा कि सोनम फोन पर फूट-फूटकर रो रही थी। उसने बताया कि वह गाजीपुर के एक ढाबे पर है। इसके बाद मैंने ढाबे वाले से बात की और कहा कि सोनम को नजदीकी थाने में पहुंचा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद मैंने खुद ही आसपास के थानों में फोन करके पुलिस का अरेंज किया था और पुलिस को भेजाकर सोनम को गिरफ्तार कराया। इस दौरान मैं सोनम से यह नहीं पूछ पाया कि यह कैसे हुआ? क्योंकि वह घबराई हुई थी।

भाई ने बहन सोनम से संबंध तोड़ दिए

सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने कहा कि सोनम ने खुद को दोषी नहीं माना है। उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है। हमने उससे सभी संबंध तोड़ लिए हैं। हम राजा (रघुवंशी) की ओर से केस लड़ेंगे। सोनम को अपने घर और परिवार से भी बेदखल कर दिया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Exclusive: सोनम ने हनीमून के लिए शिलांग ही क्यों चुना? एक गलती न करते तो पकड़े न जाते राजा के ‘हत्यारे’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola