Indore Missing Couple: इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का केस पेचीदा होता जा रहा है। शिलांग पुलिस को मामले में अहम सुराग तो मिले हैं लेकिन अभी भी वह सोनम रघुवंशी को तलाश नहीं पाई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजा और सोनम की आखिरी बार मोबाइल फोन पर दोपहर करीब सवा एक बजे अपने परिजनों से बात हुई थी। इसके बाद उनकी स्कूटी पर लगा जीपीएस ये बता रहा है कि 2 बजे उनकी स्पीड जीरो हुई और फिर उनसे दोबारा कोई संपर्क नहीं हो पाया। मामले की जांच में जुटी पुलिस टीमों को अनुमान है कि 2 से 2:30 बजे के बीच ही दोनों पर बदमाशों ने हमला किया। लूटपाट का विरोध करने पर राजा की हत्या कर दी गई और सोनम का किडनैप कर लिया गया है।
मीडिया में केस के तूल पकड़ने के कारण अंडरग्राउंड हुए बदमाश, फिरौती की भी नहीं की मांग
फिलहाल सोनम रघुवंशी के बारे में पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस सृत्रों के अनुसार ये आशंका है कि मामले के मीडिया में तूल पकड़ने के बाद किडनैपर अंडरग्राउंड हो गए हैं। इसके अलावा परिजनों के दावे के बाद पुलिस केस में बांग्लादेशी मानव तस्करी गिरोह के एंगल से भी जांच में जुट गई है।
राजा रघुवंशी के शव का अंतिम संस्कार, परिजनों ने कर डाली ये बड़ी मांग
इधर, राजा रघुवंशी का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। बड़ संख्या में लोग राजा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहीं, राजा के परिजनों ने मामले की जांच सेंट्रल एजेंसियों से करवाने और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। बता दें राजा का शव मेघालय के सोहरा की गहरी खाई में पड़ा मिला था। उसके शरीर पर काफी निशान थे। इंदौर की सोनम रघुवंशी और उनके पति राजा रघुवंश शादी के बाद हनीमून मनाने मेघालय गए थे।
अपराधियों का बोलबाला, क्या कपल का हुआ था कैफे मालिक से झगड़ा
जिस जगह राजा रघुवंशी की स्कूटी पड़ी मिली है, उसके पास स्थित एक कैफे का मालिक पिछले कुछ दिनों से गायब बताया जा रहा है। हालांकि कैफे संचालक और पुलिस ने इस बारे में चुप्पी साध रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनम का व्रत था। परिजनों को ऐसी आशंका है कि कपल का कैफे कर्मियों से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। ऐसा सुनने में आया है कि कैफे कर्मियों और कपल के बीच कॉफी का टेस्ट खराब होने के कारण कहासुनी हुई थी, जिसके बाद सोनम ने कॉफी फेंक भी दी थी। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है, जल्दी ही राजा के हत्यारे पुलिस गिरफ्त में होंगे। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास आपराधिक किस्म के लोगों का बोलबाला है और इससे पहले भी विदेशी सैलानियों के साथ आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines