Raja Raghuvanshi Murder Case: हाई प्रोफाइल हनीमून मर्डर केस में मेघायल पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह मामला मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के कारेाबारी राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ा है, जिसने पूरे देश को हिलाकर दिया था। शिलॉन्ग में ईस्ट खासी हिल्स के SP विवेक साईम ने 790 पन्नों की चार्जशीट पुलिस ने शुक्रवार देर शाम सोहरा कोर्ट में पेश की।
चार्जशीट में साफ लिखा है कि हत्या की मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसका कथित प्रेमी राज कुशवाहा ही हैं। हत्याकांड को अंजाम देने और साजिश रचने में आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल सिंह चौहान ने मदद की थी। पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज है।
3 अन्य सह-आरोपी हैं जमानत पर
ईस्ट खासी हिल्स के SP विवेक साईम ने बताया कि पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। 3 और सह-आरोपियों के खिलाफ जल्द ही पूरक चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इन सह-आरोपियों में प्रॉपर्टी डीलर सिलोमे जेम्स, बिल्डिंग मालिक लोकेन्द्र तोमर और सिक्योरिटी गार्ड बलबीर आहिरवार के नाम शामिल हैं। तीनों पर सबूत नष्ट करने और छुपाने का आरोप है। हालांकि यह तीनों जमानत पर बाहर हैं।
क्या है राजा रघुवंशी मर्डर केस?
बता दें कि मध्य प्रदेश के कारोबारी राजा रघुवंशी की 23 मई को मेघालय के शिलॉन्ग में मर्डर हुआ था। राजा अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर गया था, जहां तेजधार हथियार से हमला करके राजा की हत्या की गई थी। वहीं शव को खाई में फेंक दिया गया था। वारदात राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अंजाम दी थी। हत्याकांड के राज के 3 दोस्तों ने भी मदद की थी। पूछताछ में पांचों ने अपना गुनाह कबूल किया था।
सोनम रघुवंशी ने किया था सरेंडर
बता दें कि 23 मई को राजा की हत्या करके बाद पांचों आरोपी सोनम, राज, आकाश, विशाल और आनंद फरार हो गए थे। करीब 17 दिन बाद 9 जून को सोनम रघुवंशी ने सरेंडर कर दिया था। वह शिलॉन्ग से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश होते हुए गाजियाबाद पहुंची थी, जहां एक ढाबे से सोनम ने अपने घरवालों को फोन किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। सोनम की निशानदेही पर ही पुलिस ने अन्य 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
4 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
6 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
8 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines