Shivraj Singh Chauhan Son Kartikeya Controversial Statement: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने के बाद बुधनी की विधानसभा सीट खाली हो गई है। इस सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाले हैं। भाजपा की तरफ से इस सीट के लिए मैदान में रमाकांत भार्गव को उतारा गया है। उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का प्रचार-प्रसार जारी है। हाल ही में रमाकांत भार्गव के लिए चुनावी प्रचार के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसको लेकर वह विवादों में घिर गए हैं। कार्तिकेय का एक वीडियो सामने आया है।
विवादों में घिरे शिवराज के बेटे कार्तिकेय
वीडियो में चुनाव प्रचार के दौरान कार्तिकेय सिंह चौहान कहते दिख रहे हैं कि आखिर अपनी पोलिंग में गड़बड़ी करके हम अपनी ही इज्जत क्यों खराब करें? क्या हम लोगों को काम कराने के लिए मुख्यमंत्री के पास नहीं जाना है या काम कराने के लिए कृषि मंत्री के पास नहीं जाना है? आप लोग ही बताइए, सरपंच जी, गांव के लोगों का काम कैसे कराएंगे… जवाब दीजिए, अगर जरा भी 19-20 हुआ, तो हम किस मुंह से अपने नेताओं के पास काम करवाने के लिए जाएंगे। अगर गलती से भी कांग्रेस का विधायक जीतकर आ जाता है, तो गांव में नहीं एक ईंट लगने वाली है… आप सब समझ लेना।
यह भी पढ़ें: ‘हर युग में गुरुकुल और शिक्षा व्यवस्था ने हर चुनौती में अपनी भूमिका अदा की’, समारोह में बोले CM मोहन यादव
दिग्विजय की कार्तिकेय को नसीहत
कार्तिकेय के इस बयान पर पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें खास नसीहत दी। दिग्विजय सिंह ने अपने X पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि कार्तिकेय अभी से इस तरह के भाषण न दें। अपने पिता शिवराज सिंह चौहान जी से थोड़ा भाषण देना सीखिए। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों एक साथ मिलकर काम करते हैं और भारत निर्माण करते हैं। मैं 10 साल तक मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा हूं, लेकिन मैंने भाषण में इस तरह की भाषा का कभी इस्तेमाल नहीं किया है। इस बात के आपके पिता गवाह हैं। पंचायत राज कानून में निर्माण कार्य सरपंच की जिम्मेदारी होती है, न कि विधायक की। अभी तो आप न सरपंच हैं न विधायक। आप मेरे पौत्र नहीं हैं लेकिन उसके समान हैं।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
9 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
22 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines