Shivraj Singh Chauhan Emotional X Post on Sons Kunal Engagement: केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर पर आज शादी है। आज उनके छोटे बेटे कुणाल की शादी है। पिछले कुछ दिनों से शिवराज सिंह चौहान के घर शादी की धूम मची हुई है। बीते दिन शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल की रिद्धि के साथ सगाई हुई। इसको लेकर शिवराज सिंह चौहान काफी खुश दिखाई दिए, उन्होंने अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया पर भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि घर में सौभाग्य का उदय हुआ।
शिवराज सिंह चौहान का भावुक पोस्ट
बेटे कुणाल और रिद्धि की सगाई को लेकर किया गया शिवराज सिंह चौहान का यह पोस्ट काफी भावुक है। शिवराज सिंह चौहान अपने X हैंडल पर बेटे कुणाल और रिद्धि की सगाई की तस्वीर शेयर की। जिसके साथ उन्होंने एक लंबा और भावुक पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि आज उनके घर में सौभाग्य का उदय हुआ है। आज उनके बेटे कुणाल और रिद्धि की सगाई सानंद संपन्न हो गई है। उन्होंने आगे लिखा कि रिद्धि उनके घर में बहू बनकर नहीं, बल्कि बेटी बनकर आ रही है।
बचपन से चुलबुले है कुणाल
उन्होंने अपनी इस पोस्ट में आगे लिखा कि आज कुणाल की बचपन की यादें एक-एक कर सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि कुणाल बचपन से ही सौम्य, शिष्ट, शालीन, शांत, सुशील और सुंदर होने के साथ-साथ बेहद चुलबुला था। हमें विश्वास है कि कुणाल और रिद्धि उसी राह पर चलेंगे, जो हमने उन्हें सिखाया है।
यह भी पढ़ें: Love Adultery: पति के होते किसी और से प्यार कब गुनाह? हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
बेटे कुणाल की शादी में नाचे शिवराज
बता दें कि, शिवराज सिंह चौहान इन दिनों अपने बेटे कुणाल की शादी को लेकर काफी बीजी हैं। बीते दिन सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह अपनी पत्नी साधना के साथ हिंदी गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines