Shivraj Cabinet Meeting: मंगलवार को हुई शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रत्सावों को मंजूरी दी गई है। जिसमें कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी अहम मानी जा रही है। इसके अलावा लाड़ली बहना योजना में 21 साल की विवाहित महिलाओं के साथ ट्रैक्टर धारक परिवार वाली महिलाओं को भी योजना का लाभ दिए जाने को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।
ग्वालियर-भोपाल को मिली बड़ी सौगात
कैबिनेट की बैठक में ग्वालियर और भोपाल को बड़ी सौगात मिली है। ग्वालियर में स्वर्ण रेखा नदी पर फोरलेन एलिवेटेड रोड कॉरिडोर और फ्लाईओवर बनेगा। जबकि भोपाल में भोपाल-इंदौर रोड पर संत हिरदाराम नगर जिसे बैरागढ़ के नाम से भी जाना जाता है। यहां सीवेज पंप हाउस लाऊखेड़ी से नगर निगम तक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। जिसकी लागत 306.40 करोड़ रुपए होगी।
इन फैसलों पर लगी मुहर
- चार प्रतिशत DA और जनवरी से जून 2023 तक 6 माह का एरियर दिए जाने को कैबिनेट ने दी मंजूरी।
- नवगठित जिला निवाड़ी हेतु विभागीय अमले सहित कार्यालय खोलने की स्वीकृति।
- केन्द्रीय सड़क अधोसंरचना निधि अंतर्गत मालीवाया से सलकनपुर नीलकछार तक फोरलेन मार्ग का निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति।
- राज्य योजनान्तर्गत इन्दौर इच्छापुर मार्ग से ओंकारेश्वर नये बस स्टैण्ड तक 4 लेन सड़क निर्माण कार्य (राज्य मद) की प्रशासकीय स्वीकृति।
- केन्द्रीय सड़क अधोसंरचना निधि अंतर्गत नागोद से मैहर व्हाया सुरदहा परसमनिया रामपुर मैहर मार्ग का निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति।
- केन्द्रीय सड़क अधोसंरचना निधि अंतर्गत शाहपुर रंगोली गिरवर भैंसवाही हिनगन ढाना भोकलपुर चौराहा (एनएच-44 ) तक मार्ग का निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति ।
- दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के लिये 343 करोड़ 91 लाख रूपये की स्वीकृति।
- केंद्रीय सड़क अधोसंरचना निधि अंतर्गत भोपाल शहर में भोपाल- इन्दौर मार्ग पर संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में सीवेज पंप हाउस लाऊखेड़ी से नगर निगम विसर्जन घाट तक फ्लाई ओव्हर का निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने का अनुमोदन।
- केंद्रीय सड़क अधोसंरचना निधि अंतर्गत ग्वालियर शहर के अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा से गिरवाई पुलिस चौकी ए.बी. रोड (एन. एच. – 46 ) तक स्वर्णरेखा नदी पर फोरलेन ऐलीवेटेड कॉरीडोर / फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति।
इसके अलावा सीएम शिवराज ने कहा कि ‘नीति आयोग ने मल्टी डायमेंशनल पावर्टी इंडेक्स ( राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक) जारी किया है। जिसके अनुसार मध्यप्रदेश में 15.94 प्रतिशत अर्थात 1 करोड़ 36 लाख लोग गरीबी सीमा से बाहर आए हैं, यह मध्यप्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। मध्यप्रदेश में लोगों के पोषण, रहन-सहन, खान-पान के स्तर में लगातार सकारात्मक बदलाव आया है, जो केंद्र और राज्य सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं के परिणाम स्वरूप ही संभव हुआ है।’
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines