Shivraj cabinet: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ दिनों पहले प्रदेश में लाडली बहना योजना को शुरुआत करने का ऐलान किया था। आज कैबिनेट बैठख में भी योजना पर मुहर लग गई है। 5 मार्च को प्रदेश में इस योजना को लांच कर दिया जाएगा, जबकि 15 मार्च से इस योजना के फॉर्म भरने शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में अन्य कई फैसले भी हुए हैं।
प्रदेश में शुरू होगी लाडली बहना योजना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कैबिनेट बैठक में बहनों के सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के लिए कैबिनेट ने बहुत ऐतिहासिक फैसला लिया है, यह प्रदेश के विकास में एक बड़ा कदम साबित होगा। जल्द ही योजना लांच हो जाएगी। सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘आज बहनों के सशक्तीकरण के लिए हमने एक ऐतिहासिक फैसला किया है। यदि बहनें सशक्त होंगी तो समाज,प्रदेश और देश भी सशक्त होगा। इसलिए हमने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को अनुमोदित किया है। जिसमें पात्र विवाहित महिलाओं, विधवा व परित्यक्त बहनों के खाते में प्रतिमाह ₹1000 डाले जाएंगे।’
वृद्धावस्था पेंशन के पैसे भी बढ़े
वहीं प्रदेश में अब वृद्धावस्था पेंशन के पैसे भी बढ़ाए गए हैं। इस फैसले पर भी शिवराज कैबिनेट की मुहर लग गई है, सीएम शिवराज ने कहा कि ‘अभी वृद्धावस्था पेंशन में ₹600 मिलते हैं, उसे भी हम ₹1000 न्यूनतम करेंगे। हमने बहनों को राजनैतिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया है, अब हमारा लक्ष्य बहनों को आर्थिक रूप से भी सशक्त करना है।’
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘मुझे पूरा विश्वास है कि बहनें इस पैसे का उपयोग परिवार को सशक्त करने में, परिवार की बेहतरी के लिए ही करेंगी। हम 5 मार्च को इस योजना को लॉन्च करेंगे और 15 मार्च से आवेदन भरे जाएंगे। आवेदन बहुत सरल है और गांव में ही आवेदन भरवाने के लिए एक टीम आएगी।’
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ दिनों पहले प्रदेश में लाडली बहना योजना शुरू करने का ऐलान किया था। जिसे चुनावी साल में प्रदेश सरकार की बड़ी योजना माना जा रहा है। इससे पहले प्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना चल रही है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines