Shivraj Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट की बैठक में आज मंत्रिमंडल ने कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। मध्य प्रदेश में 10 नए कॉलेज और 22 आईटीआई खोले जाएंगे। इसके अलावा अन्य कई परियोजनाओं को भी पास किया गया है।
शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा फैसला
शिवराज कैबिनेट ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा फैसला लिया है। मध्य प्रदेश में 10 नए कॉलेज खोले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा 22 नए आईटीआई केंद्र खोलने पर भी मुहर लगी है। जो 10 नए कॉलेज खोले जाएंगे। उनमें 4 महाविद्यालयों में नवीन संकाय, 7 में पोस्ट ग्रेजुएशन शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए सरकार की तरफ से 589 पद स्वीकृत हुए हैं। जबकि आईटीईआई के लिए 418 अप्रेंटिसशिप और प्रशासकीय 242 पदों की स्वीकृति दी गई है।
इस परियोजना पर मुहर
वहीं धार जिले में बरखेड़ा मध्यम सिंचाई परियोजना को कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति दी, जिसकी लागत 478.88 करोड़ रुपए हैं। इससे 15031 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी इससे 43 गांवों को सिंचाई की सुविधा का लाभ मिलेगा। यह परियोजना भी किसानों
इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
- 16 जुलाई से 14 अगस्त तक मध्य प्रदेश में विकास पर्व मनाया जाएगा
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सैलरी में हर साल 1 हजार रुपए की होगी वृद्धि और सहायिकाओं 500 रुपए की होती जाएगी वृद्धि
- मां अहिल्या कल्याण बोर्ड की स्थापना को कैबिनेट ने दी मंजूरी
- रिटायरमेंट होने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1 लाख 25 हज़ार और सहायिकाओं को 1 लाख की राशि दी जाएगी
- शिवनी और नीमच में पायलट प्रोजेक्ट के तहत सर्वेक्षण परियोजना का की दी गई मंजूरी
- रीवा में आवासीय भूमि वालो से नहीं लिया जाएगा ब्याज
- सागर में संत रविदास सांस्कृतिक एकता न्यास के गठन के लिए दी गई स्वीकृति
- राज्य के पिछड़ा वर्ग के 2 जाति कुड़मी और कुर्मी अलग-अलग क्रमांक में दर्ज होने के कारण होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए कुड़मी जाति को सूची क्रमांक 76 से विलोपित कर सूची क्रमांक 39 में किया गया शामिल
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
4 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines