Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अचानक बिजली चले जाने की वजह से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला की हालत काफी गंभीर हो गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अचानक बिजली जाने की वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई मशीन बंद हो गई। इस घटना ने मध्य प्रदेश सरकार के विकास के दावों और स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा किया है।
ऑक्सीजन न मिलने पर मरीज की मौत
यह घटना शहडोल के जयसिंहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है। स्वास्थ्य केंद्र में अचानक बिजली गुल हो जाने से अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई रुक गई। इससे इलाज के लिए अस्पताल आए 65 साल के योगेश्वर पांडे की दम घुटने की वजह से मौत हो गई। योगेश्वर पांडे को सांस की परेशानी थी, वह वार्ड नंबर 2 में भर्ती थे। अस्पताल में वह ऑक्सीजन पर थे, इसलिए जब बिजली जाने से ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई तो उन्हें उस समय पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाई और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: पहले कार से कुचला फिर पेट और सीने पर किए कई वार, अमरावती में ASI रैंक पुलिस ऑफिसर की हत्या
एक महिला की हालत गंभीर
योगेश्वर पांडे के अलावा ऑक्सीजन न मिलने की वजह से एक महिला की भी हालत काफी गंभीर हो गई है। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अचेत अवस्था में शहडोल रेफर कर दिया। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लगभग 10 करोड़ की लागत से तैयार किया। साथ ही दावा किया कि इस अस्पताल में सभी तरह के आधुनिक संसाधन मौजूद हैं। लेकिन अब इस घटना ने सरकार के इस दावे और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines