Satna online fraud: ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक युवक के साथ भी ऐसी ही धोखाधड़ी हुई है। खास बात यह है कि इस फ्रॉड का तरीका भी बिल्कुल नया है। क्योंकि युवक के मोबाइल पर न कोई कॉल आया और न ही कोई ओटीपी आई और उसके खाते से 8000 रुपए निकल गए। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
दरअसल, देश में डिजिटलाइजेशन का दौर तेजी से बढ़ा है। भारत आज ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के मामले में दुनिया में पहला स्थान रखता है। लेकिन इस ऑनलाइन की दुनिया में न जाने कितने फ्रॉड हो रहे हैं। ओटीपी और डेबिट कार्ड से फ्रॉड के तो कई मामले पहले भी आ चुके हैं। लेकिन अब तो जालसाज इससे एक कदम और आगे बढ़ा चुके है। इनके गिरोह आपके फिंगरप्रिंट का यूज करके बैंक अकाउंट खाली कर रहे है।
फिंगरप्रिंट से निकाले पैसे
मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक व्यक्ति के बैंक अकाउंट से 8000 रुपए बिना ओटीपी बताए और बिना डेबिट कार्ड के निकल गए। पूरे मामले में बताया गया कि युवक ने 13 दिन पहले ही indusind बैंक सतना में अपना अकाउंट खोला था। जहां पर उसके अंगूठे का केवाईसी प्रोसेस के लिए लिया गया था, इसके बाद उसने कही भी अपना फिंगरप्रिंट नहीं लगाया।
इस बीच एक दिन अचानक से sms आता है कि 8000 रुपए आधार कार्ड के जरिए AEPS ट्रांजेक्शन हो गया है। उसने तुरंत अपना बैंक अकाउंट फ्रीज कराया और बैंक में लिखित कंप्लेन दी। जबकि मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई है। जिससे समझा जा सकता है कि फ्रॉड के मामले किस तेजी से बढ़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
3 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
6 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines