Satna news Six children HIV infected blood: मध्यप्रदेश में सतना जिला अस्पताल में छह बच्चों के एचआईवी पॉजिटिव बनाने वाला ब्लड सप्लाई करने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब सिटी एसडीएम सतना राहुल सिलाडिया ने अपने वाहन चालक के माध्यम से एक स्टिंग ऑपरेशन कराया. स्टिंग के दौरान 4500 रुपये में ब्लड उपलब्ध कराने की डील तय हुई, जिसके बाद तत्काल प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया,अभी तक 3 दलाल प्रशासन के हत्थे चढ़े .
यह भी पढ़ें: लापरवाही! जिंदगी मांगने आए थे बच्चे, बना दिया एड्स पीड़ित; डॉक्टरों ने बिना जांच के चढ़ा दिया खून
तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. प्रशासन का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद जिला अस्पताल के ब्लड बैंक और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवालों के बीच प्रशासन की यह पहल बड़ा कदम मानी जा रही है.
क्या था मामला
मामला 4 महीने पुराना है. सतना जिला अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित छह बच्चों को HIV संक्रमित ब्लड चढ़ाने का मामला सामने आने वाले स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था. इन 6 में से एक के मां-बाप एचआईवी पॉजिटिव थे, बाकी पांच नेगेटिव थे. इस मामले में जांच के लिए तुरंत समिति बनाई गई थी. चार महीने बाद भी जांच रिपोर्ट में देरी होने के कारण सिटी एसडीएम बेहद नाराज थे. इसी मामले में बीते सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर सतीश कुमार ने जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी लगाई थी.
यह भी पढ़ें: विश्व एड्स दिवस पर गुजरात से आई चिंताजनक खबर, गर्भवती महिलाओं में बढ़ा HIV संक्रमण
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
2 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
4 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
5 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines