हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

सागर में नकली SI समेत तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

विज्ञापन

सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले के मकरोनिया में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे सब इंस्पेक्टर समेत तीन नकली पुलिस वालों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये तीनों पुलिस की वर्दी में मकरोनिया स्टेशन के पास घूम रहे थे। पुलिस तीनों को पकड़कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

दरअसल, स्थानीय लोगों को इनके हुलिया पर शक होने के बाद मकरोनिया पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद मकरोनिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को धर लिया और थाने ले गई। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनमें से एक युवक सागर के एक निजी कॉलेज का छात्र बताया गया है और बाकी दो युवकों से पुलिस पूछताछ जारी है।

ये है आरोपियों की पहचान

नकली पुलिस कर्मी बनकर घूम रहे युवकों के नाम अंकित अहिरवार निवासी ग्राम उदयपुरा टीकमगढ़, गोपाल अहिरवार ग्राम पूतरी खारा छतरपुर और सोनू अहिरवार निवासी ग्राम बंधा जिला छतरपुर बताया गया है। वर्दी पहन कर घूम रहे युवक आखिर किस फिराक में थे ये तो पुलिस पूछताछ में ही पता चल पाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें