Sadhvi Pragya on ATS torture: मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में एनआईए कोर्ट साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत 7 लोगों को बरी कर चुकी है। अब इस मामले में पूर्व बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पीटीआई के अनुसार शनिवार को भोपाल कोर्ट में दस्तावेज जमा कराने पहुंची प्रज्ञा ने कहा कि उन्हें पीएम मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कई नेताओं के नाम लेने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। इसके बाद उन्हें और ज्यादा प्रताड़ित किया गया।
साध्वी ने आगे कहा कि उन्हें इस मामले में अवैध तरीके से हिरासत में रखकर टॉर्चर किया गया था। ठाकुर ने कहा कि पूछताछ के दौरान एटीएस के अधिकारी उसे कहते थे कि मोदी जी, भागवत जी, योगी जी, इंद्रेश जी आदि का नाम ले लो। लेकिन मैंने उन लोगों को झूठ बोलने से इनकार कर दिया। ठाकुर ने कहा कि मैं उस समय गुजरात के सूरत में रहती थी।
सनातन की जीत हुई है- प्रज्ञा ठाकुर
बीजेपी की पूर्व सांसद ने कहा कि मैंने उनको सब कुछ लिखित में दे दिया है। इसके साथ ही मैंने उन सभी के नाम बताए हैं जिनका नाम लेने के लिए मजबूर किया जा रहा था। वे कहते थे कि इन लोगों के नाम ले लो तुम्हें नहीं मारेंगे लेकिन मैंने उनकी एक नहीं सुनी। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि ये सनातन की जीत हुई है। ये मेरी ही विजय नहीं सबकी जीत हुई है। विधर्मियों का नाश हुआ है और आगे भी होता रहेगा।
ये भी पढ़ेंः मालेगांव ब्लास्ट में सभी आरोपी बरी, प्रज्ञा ठाकुर-कर्नल पुरोहित समेत 7 लोगों पर क्या आरोप थे?
कांग्रेस कभी राष्ट्रवादी पार्टी नहीं हो सकती- प्रज्ञा ठाकुर
साध्वी ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये सभी आरोप कांग्रेस ने साजिश के तहत लगाए थे। कांग्रेस धर्म विरोधी और आतंकियों को पालने वाली पार्टी है। कांग्रेस कभी राष्ट्रवादी पार्टी नहीं हो सकती। पूर्व बीजेपी सांसद तत्कालीन एटीएस चीफ हेमंत करकरे, एसीपी परमबीर सिंह और सुखविंदर सिंह पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए हैं। साध्वी ने कहा कि करकरे और परमबीर सिंह ने मुझे झूठा बयान देने के लिए कहा।
ये भी पढ़ेंः ‘2009 लोकसभा चुनाव के लिए…’ साध्वी प्रज्ञा के वकील ने बताया भगवा आतंक का पूरा सच
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines