RSS Chief Mohan Bhagwat Big Statement on Ram Mandir: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने देश के लोगों को अयोध्या में भगवान राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वादशी का नया नामकरण किया है, उन्होंने लोगों से द्वादशी को अब से प्रतिष्ठा द्वादशी कहने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की रोजी-रोटी का रास्ता भी राम मंदिर से जाता है। मोहन भागवत ने ये बातें इंदौर में श्री अहिल्योत्सव समिति की ओर से स्थापित राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही हैं।
‘आंदोलन नहीं, यज्ञ था राम मंदिर’
RSS के प्रमुख भागवत ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन नहीं, यज्ञ था। ये यज्ञ इतना लंबा इसलिए चला, क्योंकि कुछ शक्तियां ये यज्ञ होने देना नहीं चाहती थीं। उनके खेल की वजह से ही इसमें इतने साल लगे। उन्होंने बताया कि वह कुछ समय पहले ही प्रणव मुखर्जी से मिलने गए थे, तब घर वापसी का मुद्दा चल रहा था। प्रणव मुखर्जी ने कहा था कि 5 हजार सालों की परंपरा ने हमको सेकुलरिज्म सिखाया है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश-कोहरे का अलर्ट; मकर संक्रांति पर मौसम लेगा करवट
‘राम मंदिर से जाता है रोजी-रोटी का रास्ता’
उन्होंने कहा कि भारत की रोजी-रोटी का रास्ता भी राम मंदिर से जाता है। 1992 के बाद लोग पूछते थे कब मंदिर बनेगा। मैं तब भी कहता कि एकदम से कुछ होता नहीं है। पिछले साल अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हुई, कहीं कोई बवाल नहीं हुआ। जैसे राज्य की हम कल्पना करते हैं, वैसी ही जगह यह सम्मान का कार्यक्रम है। अयोध्या में मंदिर राम बन गया है, अब मन में बनना बाकी है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
3 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
3 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines