Raja Raghuvanshi Murder Case : मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी। पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी और उसके फ्रेंड के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। जैसे-जैसे इस घटना की जांच आगे बढ़ रही है, उसमें रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच शिलॉन्ग पुलिस सोनम के भाई गोविंद को लेकर इंदौर पहुंची, जहां आरोपी राज काम करता था।
शिलॉन्ग की पुलिस टीम सोनम के भाई गोविंद को लेकर मध्य प्रदेश के इंदौर में उनके विजय नगर स्थित ऑफिस और लसुड़िया मोरी के कमल विहार स्थित गोदाम पर पहुंची, जहां टीम ने सर्च अभियान चलाया। साछ ही गोदाम और ऑफिस में कागजात खंगाले गए और रुपयों के लेनदेन के बारे में जानकारी निकाल गई।
यह भी पढ़ें : Sonam Raghuvanshi की जिंदगी में कौन है ‘संजय वर्मा’! घंटों तक हुई बातचीत, नए किरदार ने चौंकाया
गोदाम और ऑफिस से दस्तावेज बरामद
सूत्रों के अनुसार, शिलॉन्ग की पुलिस ने गोदाम और ऑफिस से कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। सोनम के पिता का श्री बालाजी एक्सटीरियो के नाम से एचपीएल शीट बनाने का काम है, जिसे अब सोनम का भाई गोविंद संभालता है। साथ ही पुलिस की टीम सोनम के मायके भी गई, जहां घर का दरवाजा बंद मिला। बताया जा रहा है कि करीब 2 घंटे तक पुलिसकर्मी सोनम के मायके में रहे।
राजा की हत्या के दिन 23 से 30 मई तक गोदाम में काम करने आया था राज
सोनम का प्रेमी राज गोविंद के इसी गोदाम में बैठकर काम करता था। वह डिस्पैच और लॉजिस्टिक का काम देखता था। राजा रघुवंशी की हत्या के दिन 23 मई से लेकर 30 मई तक राज इसी गोदाम में बकायदा आकर काम करता रहा, क्योंकि सोनम भी इसी गोदाम में अक्सर आती थी। सोनम विजय नगर स्थित ऑफिस में बैठती थी और राज वहां भी काम के सिलसिले में आता जाता रहता था।
यह भी पढ़ें : Sonam Raghuvanshi केस में बड़ी बरामदगी, दोहराया क्राइम सीन-कैसे राजा को मारा?
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines