धनराज गवली, शाजापुर
Rahul Gandhi in Shajapur : शाजापुर पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टंकी चौराहा पर स्थित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी का आलम है। मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं को बेरोजगारी के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। इसके साथ ही यहां पर उन्होंने पिछड़ा वर्ग का मुद्दा उठाते हुए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर लताड़ा, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी जी चाहते हैं कि आज के युवा दिन भर मोबाइल पर लगे रहें, जय श्री राम कहें और भूखे मर जाएं।
राहुल के काफिले के सामने ‘मोदी-मोदी’ के नारे
न्याय यात्रा अपने तय रूट के अनुसार मझनिया जोड़ धोबी चौराहा टंकी चौराहा होते हुए ट्रैफिक पॉइंट पर पहुंची। यहां पर भाजपाइयों ने राहुल गांधी के काफिले के सामने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद राहुल गांधी अपनी गाड़ी से उतरे और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंच गए। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने नारेबाजी करने वाले लोगों को टॉफियां बांटी। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को आलू भेंट किया।
होर्डिंग-फ्लेक्स लगाने में कांग्रेसियों की गुटबाजी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। शाजापुर राजगढ़ के सीमावर्ती शहर सारंगपुर से से लेकर मक्सी तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह होर्डिंग फ्लेक्स और स्वागत द्वारा लगाए थे। उल्लेखनीय है कि करीब 50 किलोमीटर के इस सफर के दौरान हजारों की संख्या में फ्लेक्स और होर्डिंग लगाए गए थे। लेकिन इन फ्लेक्स में कांग्रेसियों की गुटबाजी भी खूब देखने को मिली। इनमें दिग्विजय सिंह गुट, कमलनाथ गुट और जीतू पटवारी गुट के फ्लेक्स अलग-अलग तरह से दिखाई दिए।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines