हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अब एक जुलाई को शहडोल आएंगे पीएम मोदी, भारी बारिश के अलर्ट के चलते रद्द हुआ था 27 जून का दौरा

विज्ञापन
PM Narendra Modi Shahdol Visit

PM Modi Shahdol Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब एक जुलाई को शहडोल के दौरे पर आएंगे। उनके दौरे को लेकर नई तारीख तय हो गई है। वे एक जुलाई को शहडोल के पकरिया और लालपुर में कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी है।

इससे पहले पीएम मोदी 27 जून को भोपाल के अलावा शहडोल के दौरे पर भी जाने वाले थे। लेकिन पीएम मोदी का शहडोल दौरा भारी बारिश की चेतावनी के बाद रद्द कर दिया गया है। भोपाल में मंगलवार को होने वाला रोड शो भी रद्द कर दिया गया है।

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1673349609761144832?s=20

विज्ञापन

कार्यक्रम रद्द हुआ तो शिवराज बोले- निराश न हों लोग

सीएम शिवराज ने सोमवार की दोपहर बताया कि कल 27 जून को भारी बारिश की संभावनाओं के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शहडोल के लालपुर और पकरिया का कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है, भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण जनता को किसी तरह की परेशानी ना हो यह प्रधानमंत्री चाहते हैं, इसलिए भारी बारिश की संभावनाओं के चलते आने जाने वाले लोगों को परेशानी ना हो इसलिए यह दौरा स्थगित किया जा रहा है। हालांकि सीएम ने कहा कि ये दौरा कैंसिल नहीं हुआ है। जनता निराश ना हो प्रधानमंत्री जरूर आएंगे इसकी तारीख तय कर ली गई है। लेकिन भोपाल का दौरा यथावत रहेगा।

शहडोल का था ये प्रोग्राम

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शहडोल के लालपुर और पकरिया गांव जाने वाले थे, भोपाल के बाद पीएम को शहडोल जाना था। जहां उन्हें वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान गौरव यात्रा का समापन करना था और साथ ही 1 करोड़ आयुष्मान कार्ड धारकों को वितरण कार्यक्रम भी था।

विज्ञापन

इसके अलावा प्रधानमंत्री सिकल एनीमिया कन्ट्रोल मिशन कार्यक्रम में भी शामिल होने वाले थे, जबकि प्रधानमंत्री पकरियां गांव में पहुंचकर जनजाति समुदाय के लोगों के साथ संवाद और भोजन भी करते। लेकिन फिलहाल ये दौरा रद्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में सिख हकीम की हत्या: भारत ने हाई कमीशन के अफसर को किया तलब, मांगी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola