Sidhi Accident: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में चुरहट-रीवा नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। बता दें कि इस घटना में 14 बस यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। कई घायलों को एयर लिफ्ट करके दिल्ली भी भेजा गया है। वहीं प्रदेश सरकार की तरफ से पहले ही मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है।
PM मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘एमपी के सीधी में हुए बस हादसे ने मन को झकझोर कर रख दिया है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मप्र सरकार सभी प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। मप्र में हुए हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। जबकि घायलों को 50000 रुपये दिए जाएंगे।’
वहीं दुख की इस घड़ी में पीएम मोदी की तरफ से दिए गए मुआवजे पर सीएम शिवराज ने आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ‘पीएम मोदी आपकी संवेदनाओं के लिए अपनी और शोकाकुल परिवारों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। बता दें कि घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह देर रात मौके पर पहुंच गए थे, उन्होंने रीवा के संजय गांधी अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना था। फिलहाल सीएम शिवराज मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
शिवराज सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
वहीं घटना के बाद शिवराज सरकार ने भी मुआवजे का ऐलान कर दिया था। शिवराज सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रुप से घायलों को 2-2 लाख रुपये और साधारण घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके अलावा सीएम शिवराज ने कहा कि मृतकों के परिजनों में से अगर कोई सरकारी नौकरी लायक होगा उसे उसकी योग्यता के मुताबिक नौकरी दी जाएगी।
शुक्रवार की रात हुई घटना
यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। सवा 9 बजे तीन बसें मोहनिया टनल के पास पहुंचीं और उन्हें तेजी से आते ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से दो बसें खाई में गिर गईं और एक बस वहीं सड़क पर पलट गई। घटना में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें कई लोगों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
9 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines