MP News: पटवारी भर्ती परीक्षा को क्लीन चिट मिलने के बाद भी मामला ठंडा नहीं पड़ा। इस मामले को लेकर कांग्रेस सवाल उठाने में लगी हुई है। अब इसे लेकर कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच रिपोर्ट मांगी है। विधायक ने सामान्य प्रशसन विभाग को पत्र लिखकर 30 जनवरी 2024 को सौंपी रिपोर्ट की कॉपी मांगी है। आपको बता दें कि कांग्रेस पहले परीक्षा की सीबीआई जांच कराने की मांग भी कर चुकी है।
पत्र में और क्या है?
सामान्य प्रशासन विभाग को लिखे पत्र में कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया बोले कि मार्च-अप्रैल 2023 में ग्रुप-2 सबग्रुप-4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित कराई गई थी जिनके रिजल्ट आने पर धांधली और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप और साक्ष्य सामने आए थे जिस पर सरकार ने जांच के लिए राजेंद्र कुमार वर्मा कमेटी बनाई थी। कमेटी ने जो अपनी रिपोर्ट 30 जनवरी 2024 को विभाग को सौंपी है उस जांच रिपोर्ट की कॉपी उन्हें भी दिए जाने का कष्ट करें।
क्यों उठ रहे सवाल?
पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। दरअसल, ग्वालियर के एक ही सेंटर पर एनआरआई कॉलेजस से टॉप 10 में से 7 अभ्यर्थी आए हुए थे और 114 अभ्यर्थियों को चुना गया। कई टॉपर अभ्यर्थियों ने हिंदी में सिग्नेचर किए और उनके इंग्लिश में 25 में से 25 नंबर आए। जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट दे दी गई।
कितने बच्चों ने दी परीक्षा?
ग्रुप-2, सबग्रुप-4 और पटवारी परीक्षा के लिए 9200 पदों कि लिए नोटिफिकेशन निकाला गया था। 15 मार्च से 26 अप्रैल तक 68 सेंटरों पर एग्जाम रखा गया जिसमें 12 लाख 7663 छात्रों ने आवेदन किया था। 9 लाख 78 हज़ार 270 बच्चे पेपर देने आए थे और एग्जाम रिजल्ट 30 जून 2023 को आ गया था। रिजल्ट में चुने हुए 8617 बच्चों की मेरिट लिस्ट रिलीज़ की और बाकी पदों के लिए रिजल्ट रोक दिया गया।
बाद में ग्वालियर के एक ही सेंटर से 7 टॉपर के नाम आने के बाद मुद्दे पर सवाल खड़े होने लग गए और बाद में रिजल्ट रोक दिया।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
5 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
7 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines