MP Politics: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में हुए नक्सली हमले में 10 जवान शहीद हो गए, जबकि गाड़ी चला रहे ड्राइवर भी शहीद हुए हैं। इस नक्सली हमले के बाद मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया है। लेकिन इस घटना के बाद दोनों राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस के नेता आमने-सामने आ गए हैं।
नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना
नरोत्तम मिश्रा ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘ ‘दो प्रदेश की सरकारें आमने सामने हैं, दो दिन तीन दिन पहले का मध्य प्रदेश है और कल का छत्तीसगढ़ है। दो सरकार हैं एक मध्य प्रदेश की और एक छत्तीसगढ़ की दो पार्टियां एक कांग्रेस एक भाजपा। लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस है वहां नक्सली हमला कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश में BJP की सरकार है यहां पुलिस हमला कर रहे नक्सली मारे जा रहे है। डेढ़ करोड़ के आठ बड़े नक्सली मध्य प्रदेश में ढेर हो गए हैं पुलिस ने मार गिराया हॉक फोर्स ने मार गिराए, पुलिस को बधाई हमारी हॉक फोर्स को बधाई।’
मध्य प्रदेश में कानून का राज है
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश में कानून का राज है, शिवराज सिंह जी की सरकार है। कोई भी ऐसा व्यक्ति जो असंवैधानिक गतिविधि करता है उसमें लिप्त रहता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई माफिया राज स्थापित करता है नक्सली राज स्थापित करता है। वो मध्य प्रदेश में पनप नहीं सकता है। उसे जड़ से उखाड़ दिया जाएगा।’
बालाघाट में हुई थी नक्सिलयों मुठभेड़
बता दें कि हाल ही में छत्तीसगढ़ से लगे बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें एमपी पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया था। इन दोनों नक्सलियों पर पुलिस ने 8 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। वहीं कल छत्तीसगढ़ में हुए हमले के बाद पुलिस अलर्ट मौड पर नजर आ रही है।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
13 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
13 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
14 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
17 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
21 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines