MP Politics: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में टिकट के दावेदार सक्रिए हो गए हैं। हाल ही में पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह कहते नजर आ रहे थे कि टिकट देने का काम केवल कमलनाथ के सर्वे से होगा। उनके इसी बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा है।
सर्वे और सर्वे सर्वा दोनों चीजें हैं
दरअसल, जब दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर नरोत्तम मिश्रा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘ सर्वे और सर्वे सर्वा दोनों चीजें हैं, क्योंकि दिग्विजय सिंह कार्यालय का उद्घाटन करके टिकट बांटते हैं और फिर बाद में कहते हैं कि कमलनाथ का सर्वे ही सर्वे सर्वा है। जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस की अंदरुनी कलह सबके सामने आ रही है।’
वहीं कमलनाथ के बीजेपी विधायकों के उनके संपर्क में होने के दावे पर भी नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘कमलनाथ जब सरकार में तब भी कहते थे कि बीजेपी के विधायक उनके संपर्क में हैं, लेकिन वह अपनी ही सरकार खो बैठे थे। ऐसा ना हो यह कहते-कहते कांग्रेस के विधायक ही चले जाएं।’
एक दूसरे को टारगेट कर रहे
वहीं नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को राहुल गांधी के पीए का फेक कॉल आने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘ मध्यप्रदेश कांग्रेस की अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है। कमलनाथ के घोटाले वाले पोस्टर लगा रहा हैं, तो कोई नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को राहुल गांधी का पीए बनकर फेक कॉल कर रहा है। यानि कांग्रेस के नेता अपने ही नेताओं को टारगेट करने में लगे हैं। जिससे कांग्रेस की स्थिति समझी जा सकती है ‘
दिग्विजय सिंह ने किया था सर्वे का टिकट
खास बात यह है कि दिग्विजय सिंह ने एक सभा में कहा था कि चुनावी साल में कांग्रेस में टिकट के कई दावेदार हो गए हैं। लेकिन ऐसा सही नहीं है। टिकट कमलनाथ के सर्वे के आधार पर ही मिलेगा। जिसके बाद उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 hr agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines