हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP में सक्रिय है मानसून, 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, सावधानी बरतने की अपील

विज्ञापन
mp weather update

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अब तक कई जिलों में झमाझम बारिश होने से नदी नाले भी उफान पर हैं। जबकि आज ज्यादातर हिस्सों में बारिश के आसार बने हुए हैं।

इन ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा श्योपुरकला, रायसेन, विदिशा, शिवपुर, उमरिया ,छिंदवाड़ा, पन्ना, जबलपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी और कटनी जिले में अति भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने भोपाल, दतिया, धार, मुरैना, गुना, बैतूल, भिंड, राजगढ़, खंडवा, नर्मदा पुरम, सीहोर, अशोकनगर, झाबुआ, बुरहानपुर, उज्जैन, नीमच, सतना, अनूपपुर, रतलाम, शहडोल, मंडला, टीकमगढ़, शाजापुर, डिंडोरी, बालाघाट, देवास, छतरपुर, आगर और मंदसौर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रो में गरज चमक होने की संभावना भी बनी हुई है।

विज्ञापन

दो सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग ने बताया कि इस वक्त मध्य प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव नजर आ रहे हैं। जिसके चलते प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। राजस्थान के ऊपर एक सिस्टम एक्टिव हैं। इसके अलावा राजस्थान के जैसलमेर से शिवपुरी होते हुए एक सीधी ट्रफ लाइन भी प्रदेश से गुजर रही है। जिसके चलते प्रदेश में नमी बन रही है, जिससे झमाझम बारिश का दौर जारी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola