MP Weather: मध्य प्रदेश में कुछ दिन की राहत के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड की वापसी हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के चलते ठंड बढ़ी है, जबकि आने वाले दिनों में प्रदेश में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे लगातार तापमान में गिरावट हो रही है, तापमान में गिरावट होने से ही ठंड लगातार बढ़ रही है। मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे में जोरदार ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में शीतलहर, कोहरा और पाले का अलर्ट जारी किया है। आने वाले एक दो से चार दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहने की पूरी संभावना है।
इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में ग्वालियर चंबल अंचल के जिले, भिंड, शिवपुरी, गुना, दतिया के साथ-साथ बुंदेलखंड अंचल के सभी जिले सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी सहित रायसेन, राजगढ़ में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है, इसी तरह गुना, भिंड, दतिया में पाला पड़ने का अलर्ट भी दिया गया है, जो किसानों के लिए अच्छी खबर नहीं मानी जा रही है। इसके अलावा मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कोहरा पड़ने का अलर्ट भी जारी किया है।
राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री और लुढ़ककर 7 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं कई जिलों में तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में लगातार तापमान गिर रहा है। जिससे ठंड पड़ने की संभावना और बढ़ गई है।
सावधानी बरतने की अपील
वहीं लगातार पड़ रही ठंड के बाद मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि ठंड की वजह से मौसमी बीमारियां भी बढ़ रही हैं, जबकि ठंड के मौसम में कोहरे और सर्दी से बचाव जरूरी है, खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सर्तकता बरतने की सलाह दी गई है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines