MP Weather: मध्य प्रदेश में मकर संक्रांति पर्व की शुरुआत कोहरे के साथ हुई है, आज सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ था, ऐसे में लोगों ने कोहरे में ही नर्मदा सहित अन्य नदियों में आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि प्रदेश के तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी होने से ठंड में थोड़ी राहत है, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
संक्रांति के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग का कहना है कि मकर संक्रांति पर भले ही ठंड से थोड़ी राहत नजर आ रही है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में ठंड से राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो संक्रांति के जाते ही एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और ठंड अपना कहर बरपाएगी। क्योंकि उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के चलते प्रदेश में ठंड बढ़ने की पूरी उम्मीद हैं।
10 से 12 डिग्री के पास पहुंचा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक अभी प्रदेश का तापमान 10 से 12 डिग्री के पास बना हुआ है। प्रदेश के तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से 12 डिग्री तक न्यूनतम तापमान पहुंच गया है। पचमढ़ी और नौगांव में भी तापमान थोड़ा उछाल आया है, मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले 2 दिनों में प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर फिर शुरू हो सकता है।
MP ने ओढ़ी कोहरे की चादर
वहीं आज मकर संक्रांति के मौके प्रदेश ने कोहरे की चादर ओढ़ रखी थी, राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर जबलपुर और अन्य सभी जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे विजिविलिटी बी कम नजर आई है। हालांकि दोपहर होते-होते कोहरा पूरी तरह से छट जाएगा।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
2 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
7 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
8 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
8 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
9 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
10 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines