हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में होगी झमाझम बरसात, नर्मदा नदी उफान पर

विज्ञापन
mp weather update

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिलहाल मानसून पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बीते 24 घंटे से प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। जिससे नर्मदा नदी समेत अन्य नदियां भी उफान पर आ गई हैं।

नर्मदापुरम में भारी बारिश

नर्मदापुरम शहर में लगातार हो रही बारिश से नर्मदा नदी उफान पर हैं। जिससे शहर में फिर बाढ़ के हालात बनते दिख रहे हैं। क्योंकि सुबह चार बजे से ही लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। नर्मदापुरम में चार घंटे में ही 2 इंच से ज्यादा पानी गिरा है। जिससे यहां सड़कों पर भी लबालब पानी भर गया।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी भोपाल समेत आसपास के जिलों में सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है। इसके अलावा कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें सीहोर, नर्मदापुरम, खरगोन, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, शिवपुरी, श्योपुर, भिंड, मुरैना, गुना, अशोकनगर और नीमच जिले में भारी बारिशका येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

वहीं बुराहनपुर, हरदा, खंडवा, देवास और बैतूल जिले में भी मानसून सिस्टम एक्टिव नजर आ रहा है। जिससे इन जिलों में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसके अलावा नर्मदापुरम, उज्जैन और इंदौर संभाग के जिलों में भी अच्छी बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में 1 जून से मानसून की एंट्री हुई थी, जिसके बाद रुक-रुक बारिश का दौर जारी है। फिलहाल प्रदेश में ओवर अब तक औसत से 8 प्रतिशत तक ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक एमपी में फिलहाल एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जो तेज बारिश का कारण बना हुआ है।

विज्ञापन

ये भी देखें: Monsoon Live Update: मॉनसून ने बरपाया कहर, डूब गए ये शहर! 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola