हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

MP में मौसम ने फिर बदली करवट, भोपाल में बारिश, कई जिलों में अलर्ट

विज्ञापन
mp weather update Heavy rain

MP Weather: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सूरज के तेवर तीखे हो रहे थे, लेकिन रविवार को एक बार फिर मौसम तेजी से बदला और राजधानी भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा और आंधी के साथ हल्की बारिश हुई है।

गर्मी से मिली राहत

राजधानी भोपाल में अचानक से मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। काफी देर तक झमाझम बारिश से भोपाल की सड़कें तरबतर हो गई। ऐसे में सुबह से पढ़ रही गर्मी से परेशान लोगों ने ली राहत की सांस ली है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का पूर्वानुमान जताया था।

इन जिलों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और हो सकती है। राजधानी भोपाल में भी करीब 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली जिससे बारिश का असर तेज रहा। मौसम विभाग ने खरगोन, खंडवा, धार, मंडला, बुरहानपुर, सिवनी और बालाघाट में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

पड़ेगी तेज गर्मी

वहीं मौसम विभाग ने बताया कि अभी एक दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लेकिन 17 से 18 अप्रैल के बाद तेज गर्मी पड़ेगी। इससे दिन का तापमान 40 डिग्री और रात में 23 डिग्री के आसपास ही रहेगा। जबकि तेज गर्मी से कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से भी ऊपर जा सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें