MP Weather: मध्य प्रदेश कल दोपहर के बाद से ही तेज बारिश का दौर जारी है, कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों के नुकसान को देखते हुए सरकार ने मुआवजा देने की बात कही है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अभी प्रदेश में कुछ दिन और बारिश हो सकती है।
इन जिलों में तेज बारिश
मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश और ओले राजगढ़, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, सीहोर जिले में हुई है। जबकि राजधानी भोपाल और रायसेन में भी बारिश हुई है। बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी से फसलें बर्बाद हो गई हैं। बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान गेंहू और चने की फसलों को हुआ है। हालांकि सरकार ने फसलों का मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं, सरकार ने सर्वे भी शुरू करा दिया है।
आज इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। नर्मदापुरम और इंदौर संभाग के जिलों के साथ ही नीमच और मंदसौर में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा भोपाल, राजगढ़, अशोकनगर, आगर मालवा, भिण्ड समेत अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने यहां लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते चना , मसूर ,सरसो ,मटर की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
9 मार्च के बाद मौसम साफ होने का अनुमान
मौसम विभाग का कहना है कि अभी मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की पूरी संभावना है। हीं, गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 9 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा। होली पर बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में और बदलाव होने के आसार हैं। वहीं बारिश की वजह से प्रदेश के मौसम में नमी भी आ गई है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
13 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines